- रश्मि देसाई ने सलमान के साथ स्टेज पर किया रोमांटिक डांस
- दोनों की केमिस्ट्री देख दर्शकों ने भी बजाई तालियां
- रश्मि देसाई का डांस वीडियो हुआ वायरल
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो को लेकर हमेशा चर्चा में भी बनी रहती हैं. रश्मि देसाई का एक पुराना डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर डांसर सलमान के साथ रोमांटिक डांस करती हुई नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. डांस वीडियो को लेकर फैंस जमकर रश्मि देसाई की तारीफें भी कर रहे हैं.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
रश्मि देसाई (Rashami Desai) के इस डांस वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है. उनके डांस को देखने के बाद वहां मौजूद दर्शक भी खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस स्काई ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी क्यूट लग रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रश्मि देसाई ने अपने डांस और अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. इसके अलावा उनका एक और वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह सफेद साड़ी पहनकर चुनरी चुनरी सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.
बता दें कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और लुक्स के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से भी बखूबी जुड़ी रहती हैं. रश्मि देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार सीरियल नागिन 4 में नजर आई थीं. इससे पहले रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 में रहते हुए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रश्मि देसाई ने टीवी की दुनिया में उतर सीरियल से जबरदस्त पहचान हासिल की थी और इसके बाद वह दिल से दिल तक में भी अहम भूमिका अदा करती नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं