विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2020

अरहान के जाते ही रश्मि देसाई ने लिया यू टर्न, बोलीं- कई बार न चाहते हुए भी कुछ चीजें करनी पड़ती हैं...

रश्मि देसाई (Rashami Desai) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मि देसाई का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

अरहान के जाते ही रश्मि देसाई ने लिया यू टर्न, बोलीं- कई बार न चाहते हुए भी कुछ चीजें करनी पड़ती हैं...
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने बदली गेम प्लान
  • रश्मि देसाई ने बदला अपना गेम प्लान
  • एक्ट्रेस बोलीं कि कई बार न चाहते हुए भी कई चीजें करनी पड़ती हैं
  • रश्मि देसाई का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में इन दिनों रोजाना कोई न कोई नया किस्सा जरूर देखने को मिल रहा है. बीते दिन ही बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट अरहान खान बाहर (Arhan Khan) हो गए. उनके जाने से एक्ट्रेस रश्मि देसाई को अधिक तकलीफ हुई. लेकिन हाल ही में रश्मि देसाई (Rashami Desai) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मि देसाई का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि अरहान के जाने के बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी पूरी गेम प्लान ही बदल दिया हो. रश्मि देसाई के इस नए रूप ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. 

बिग बॉस से बाहर हुए अरहान खान, चैनल से हैं खफा, बोले- मैं सलमान भाई के लिए कुछ भी...

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का यह वीडियो 'द खबरी' ने अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें रश्मि देसाई (Rashami Desai) अलग ही रूप में नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस पहले शहनाज को बोलती हैं कि जब से तेरी कैप्टेंसी शुरू हुई है तब से ही लंच और डिनर एक साथ हो रहा है. इसके बाद वह माहिरा शर्मा से भी नोंक-झोंक करती नजर आती हैं. एक्ट्रेस ने माहिरा को कहा कि वो हर काम से भागती हैं. इसके अलावा रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह आरती सिंह के साथ शिफ्ट होना चाहती हैं. उन्होंने आसिम रियाज से बात करते हुए कहा कि न चाहते हुए भी कई बार कुछ चीजें करनी पड़ती हैं. 

टीवी की इच्छाधारी नागिन ने समुद्र किनारे कराया फोटोशूट तो को-स्टार्स का यूं आया कमेंट- देखें Photo

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में कंटेस्टेंट विशाल सिंह (Vishal Singh) और आसिम भी रश्मि देसाई (Rashami Desai) को उनके गेम पर ध्यान देने की सलाह देते नजर आए. विशाल ने रश्मि देसाई से कहा कि वह लोगों से दूरी बनाए रखें. वहीं, आसिम ने रश्मि से कहा कि वह आपको और मुझे टार्गेट करेंगे, लेकिन हमें धैर्य बनाए रखना है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashami Desai, Bigg Boss 13, Bigg Boss Video, Rashami Desai Changes Game Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com