विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2021

रणवीर सिंह और रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के डायलॉग और गाने पर यूं की मस्ती, Video हुआ वायरल

इस वीडियो में रणवीर सिंह को रानी मुखर्जी से यह भी पूछते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें रानी के साथ काम करने का मौका कब मिलेगा.

रणवीर सिंह और रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के डायलॉग और गाने पर यूं की मस्ती, Video हुआ वायरल
रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह और सैफ अली खान का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. रणवीर सिंह आए दिन कोई न कोई पोस्ट साझा कर अपने चाहने वालों को हैरान कर देते हैं. इस समय रणवीर ‘द बिग पिक्चर' रियलिटी शो को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटी और बबली 2' को प्रमोट करने रणवीर के शो पर पहुंचे थे, जहां पर तीनों को खूब मस्ती करते हुए देखा गया. इससे जुड़ा एक वीडियो क्लिप बॉलीवुड पैप नाम के पेज से शेयर किया गया है.

इस वीडियो में रणवीर सिंह को रानी मुखर्जी से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें रानी के साथ काम करने का मौका कब मिलेगा. रणवीर कहते हैं, ‘मुझे कब चांस मिलेगा आपके साथ एक्टिंग करने के लिए?'. जिस पर रानी रणवीर को हंसते हुए देखती रहती हैं. इसके साथ रणवीर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' के डायलॉग बोलते और ‘कोई मिल गया' गाने पर रानी के साथ डांस करते हुए भी नजर आते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान सैफ और रानी फिल्म ‘हम तुम' के रोमांटिक ट्रैक पर डांस भी करते हैं.

इस प्रोमो क्लिप को देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है. वीडियो में रानी जहां हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं तो वहीं सैफ भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं. बता दें, बंटी और बबली 2 वर्ल्डवाइड 19 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में रानी और सैफ के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

ये भी देखें: रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल ब्‍लू आउटफिट में आए नजर, एक साथ मनाई दीवाली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Rani Mukerji, Saif Ali Khan, Bunty Aur Babli 2, The Big Picture, Rani And Saif In The Big Picture, Rani Mukerji Video, Ranveer Singh Latest Video, Bunty Aur Babli Promotion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com