विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2021

रणवीर सिंह ने करवा चौथ के मौके पर लगाई दीपिका के नाम की मेंहदी, व्रत रखने का भी हुआ खुलासा- देखें Video

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने करवा चौथ के मौके पर दीपिका पादुकोण के लिए मेंहदी लगाई. उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

रणवीर सिंह ने करवा चौथ के मौके पर लगाई दीपिका के नाम की मेंहदी, व्रत रखने का भी हुआ खुलासा- देखें Video
कलर्स ने शेयर किया रणवीर सिंह का ये वीडियो
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्मों में तूफानी एक्ट के जरिए तो धमाल मचाते ही है. अब वो टीवी की दुनिया में भी छाते दिख रहे हैं. रणवीर सिंह अपने डेब्यू शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह शो कलर्स पर प्रसारित हो रहा है. शो के आगामी एपिसोड में करवा चौथ स्पेशल एपिसोड दिखाया जाएगा. इस दौरान शो में 'उड़ारियां' की तेजो यानी अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया उर्फ ​​​​'छोटी सरदारनी' की मेहर नजर आएंगी. शो में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh) के लिए हाथों पर मेंहदी लगाते नजर आ रहे हैं.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का यह वीडियो कलर्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. शो में यह भी खुलासा हुआ रणवीर ने दीपिका के लिए भी व्रत रखा है. निमृत कौर और प्रियंका चौधरी 'द बिग पिक्चर' के करवाचौथ स्पेशल एपिसोड में रणवीर सिंह के हाथों पर दीपिका के नाम की मेंहदी लगाती दिख रही हैं. रणवीर भी काफी खुशी से इसे लगवाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वह 'जयेश भाई जोरदार' और फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगे. हालांकि 'सूर्यवंशी' में रणवीर का कैमियो होगा. इसके अलावा उनके पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है.
 

यह वीडियो भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत | Kartik Aaryan

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Video, Deepika Padukone, Ranveer Singh Mehendi For Deepika Padukone, Karva Chauth 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com