विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

राखी सावंत ने लगाया अंपायर पर भ्रष्ट होने का आरोप, कुछ इस तरह किया हंगामा

राखी सावंत जहां भी जाती हैं, कुछ न कुछ हंगामा बरपा ही देती हैं. ऐसा ही कुछ इस क्रिकेट सीरीज में भी नजर आ रहा है.

Also Read in
राखी सावंत ने लगाया अंपायर पर भ्रष्ट होने का आरोप, कुछ इस तरह किया हंगामा
राखी सावंत
  • राखी सावंत का नया धमाल
  • अपनी बेबाकी से रहती हैं सुर्खियों में
  • आजकल कर रही हैं ये काम
नई दिल्ली: राखी सावंत जहां भी जाती हैं, कुछ न कुछ हंगामा बरपा ही देती हैं. इन दिनों वे एमटीवी बीसीएल में नजर आ रही हैं और उन्होंने वहां अंपायरल पर ही गड़बड़ करने के आरोप लगा दिए हैं. एकता कपूर और आनंद मिश्रा की एमटीवी बीसीएल में गोवा किलर की ओर से खेल रहीं राखी सावंत ने अंपायर को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं.  जब खेल के दौरान अंपायर ने नो बॉल दी तो राखी सावंत खामोश बैठी रहीं.

भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है ये ब्राजीलियन एक्ट्रेस, इस सॉन्ग में दिखाएंगी अपने डांस का कमाल

लेकिन राखी ने इस बारे में कहा, "आखिर क्यों वह दूसरी टीम का पक्ष ले रहे हैं! इसने कुछ सेटिंग तो नहीं की?" बेशक उन्होंने यह मजाकिया अंदाज में कहा. लेकिन राखी अपनी बात कहने से नहीं रुकीं. राखी बोलीं, "मुझे पता चला है कि कल अंपायर को बैग, पैकेट पहुंचाया गया है...हरी मिर्च हूं मैं, लाल हो जाऊंगी थोड़ी-सी देर में! अंपायरजी आप सही नहीं कर रहे हो! रात को पैकेट लिया है आपने!"

रेखा को रोल मॉडल मानती हैं ये एक्ट्रेस, कहा- 'बचपन के दिनों से ही...'

अंपायर ने कुछ लिया हो या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन राखी सावंत इस सीरीज का भरपूर मजा ले रही हैं, और एमटीवी बीसीएल में मस्ती और नोक-झोंक का अच्छा-खासा छौंक भी लगा रही हैं. वैसे भी राखी सावंत अपने स्टाइल और बेबाकी के लिए जानी ही जाती हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com