विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2021

Pawandeep Rajan ने Arunita को डेडिकेट किया 'हम दिल दे चुके सनम' सॉन्ग, वीडियो में सुर से सुर मिलाते आए नजर

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता (Arunita Kanjilal) का एक प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में पवनदीप ने अरुणिता के लिए 'हम दिल दे चुके गाना डेडिकेट करते नजर आ रहे हैं.

Pawandeep Rajan  ने  Arunita  को डेडिकेट किया 'हम दिल दे चुके सनम' सॉन्ग, वीडियो में सुर से सुर मिलाते आए नजर
पवनदीप राजन ने अरुणिता को डेडिकेट किया 'हम दिल दे चुके सनम' सॉन्ग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पवनदीप और अरुणिता का ये वीडियो
  • अरुणिता ने डेडिकेट किया हम दिल दे चुके सनम सॉन्ग
  • दोनों की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली:

इन दिनों सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता (Arunita Kanjilal) की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है. इंडियन आइडल 12 के सितारे अपनी गायकी के साथ ही अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते दिनों उनके कई डांस वीडियो वायरल हुए फैंस का भी इन वीडियो पर खास रिएक्शन देखा गया. वहीं अब दोनों का गाना की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सामने आया है इस वीडियो में पवनदीप अरुणिता के लिए 'हम दिल दे चुके' का सॉन्ग डेडिकेट करते नजर आ रहे हैं. इटरनेट पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है. 

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है ये वीडियो 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां दोनों ही सितारे अपनी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पवनदीप (Pawandeep Rajan) गिटार पकड़े नजर आ रहे हैं वहीं अरुणिता भी सुर से सुर मिलाती नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुणिता मोस्ट पॉपुलर गाना 'दिल दे चुके सनम' गाती सुनाई दे रही हैं. दोनों ही सितारों का ये अंदाज फैंस को खास पसंद आ रहा है.

इंडियन आइडल के विनर रहे हैं पवनदीप 
आपको बता दें कि पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) का खिताब अपने नाम किया था. वहीं अरुणिता कांजीलाल रनरअप रही थीं. शो के दौरान फैंस ने दोनों पर अपना जमकर प्यार लुटाया. शो भले भी खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों की पॉपुलेरिटी बरकरार है. शो के दौरान दोनों की गायकी के अलावा रोमांटिक एंगल को भी देखा गया. कभी दोनों के डांस वीडियो तो कभी प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर छा ही जाते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawandeep Rajan, Arunita Kanjilal Romantic Video, Indian Idol 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com