विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2021

पवनदीप और अरुणिता ने 'Kaun Tujhe' सॉन्ग पर यूं रोमांटिक डांस करती आईं नजर, वीडियो ने मचाई धूम...

इंडियन आइडल 12 फेम पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) का 'Kaun Tujhe' सॉन्ग पर डांस करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

पवनदीप और अरुणिता ने 'Kaun Tujhe' सॉन्ग पर यूं रोमांटिक डांस करती आईं नजर, वीडियो ने मचाई धूम...
पवनदीप और अरुणिता का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल 12 फेम पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं. आए दिन इंटरनेट पर दोनों के कई रोमांटिक डांस वीडियो भी देखने को मिलते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करती है. इसी बीच उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों 'Kaun Tujhe' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं.

ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) के फैन पेज पर शेयर किया गया है. फैन्स को दोनों का ये रोमांटिक डांस खूब पसंद आ रहा है. वहीं उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'आप दोनों की जोड़ी बहुत शानदार है', तो किसी ने लिखा है 'बेहद खूबसूरत'.

बता दें, पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के विनर बने थे और अरुणिता (Arunita Kanjilal) सेकेण्ड रनरअप रही थीं. वहीं शो में उनकी सिंगिंग के साथ-साथ पवनदीप संग उनका रोमांटिक एंगल भी काफी देखा गया था. इसी के साथ सोशल मीडिया पर पवनदीप के साथ उनके रोमांटिक डांस भी वायरल होते नजर आते हैं.
 

लेखक के बारे में
img
प्रणीता सुतार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawandeep Rajan, Pawandeep Rajan Age, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal Romantic Song, Pawandeep Rajan Arunita Kanjilal Video, Pawandeep Rajan Video, Arunita Kanjilal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com