विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2020

एजाज खान ने पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड के साथ शेयर किया Video, बोले- इतनी खूबसूरत लड़की को छोड़कर, तुम...

बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को लेकर एजाज खान ने उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ एक वीडियो शेयर किया है.

एजाज खान ने पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड के साथ शेयर किया Video, बोले- इतनी खूबसूरत लड़की को छोड़कर, तुम...
एजाज खान (Ajaz Khan) ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को लेकर शेयर किया वीडियो
  • एजाज खान ने पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड के साथ शेयर किया वीडियो
  • पारस छाबड़ा को लगाई फटकार
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) काफी रोमांचक होता जा रहा है. बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में कई जोड़ियां भी बन गई हैं. इन जोड़ियों में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) शामिल हैं. बता दें, कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा बिग बॉस के घर में अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप करने का पूरा-पूरा संकेत दे रहे हैं. इसको लेकर आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) कई बार इंटरव्यू भी दे चुकी हैं. अब हाल ही में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की बढ़ती नजदीकियों पर बॉलीवुड एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान (Ajaz Khan) का रिएक्शन आया है. 

विराट कोहली को जिम में कॉम्पिटिशन देने उतरीं उर्वशी रौतेला, हैरान कर देगा Video


एजाज खान (Ajaz Khan) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एजाज पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में एजाज खान कह  रहे हैं, "घोड़ों को नहीं मिलती घास और गधे खा रहे थे च्यवनप्राश, मतलब बताओ. पारस रात भर रोएगा, जिंदगी भर रोएगा. मतलब इतनी खूबसूरत लड़की इसे कैसे मिल गई थी, तुम सिर्फ माहिरा को डिजर्व करते हो. "

मुंबई की सड़कों पर बाइक चलाकर करीना कपूर के शो में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा...देखें Video


एजाज खान (Ajaz Khan) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बिग बॉस की बात करें, तो एक टास्क के दौरान हिमांशी खुराना (Himanshi Khurrana) को चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गईं. उसके बाद आसिम रियाज (Asim Riaz) हिमांशी को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं. बिग बॉस का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajaz Khan, Bigg Boss, Bigg Boss 13, Paras Chhabra, Mahira Sharma, Akanksha Puri, Ajaz Khan Shared Video With Akanksh Puri, Bigg Boss Updates, Ajaz Khan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com