विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2023

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: 'विराट' करेगा 'सई' को प्रपोज तो फूट-फूटकर रोएगी 'पाखी', फैंस के यूं आए रिएक्शन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम हैं किसीके प्यार में सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में विराट और सई की बातों से पाखी फूट फूटकर रोती हुई नजर आएगी. इसे देखकर फैंस भी अपना रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: 'विराट' करेगा 'सई' को प्रपोज तो फूट-फूटकर रोएगी 'पाखी', फैंस के यूं आए रिएक्शन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: गुम हैं किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड देख फैंस दे रहे रिएक्शन
नई दिल्ली:

गुम हैं किसी के प्यार में सीरियल की कहानी में नया मोड़ लाने के लिए मेकर्स पूरी तरह तैयार हैं. जहां हाल ही में विराट के सई को प्रपोज करने का प्रोमो देखने के बाद सैराट फैंस जहां खुश हुए थे तो वहीं सई के फैंस को डॉक्टर सत्या की बजाय विराट का उसकी जिंदगी में आना पसंद नहीं आया था. इसी बीच सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में पाखी फूट फूटकर रोती हुई नजर आएगी. आइए हम आपको बताते हैं क्या होगा सीरियल में आगे. 

अपकमिंग एपिसोड में विराट, सई को प्रपोज करेगा और पाखी दोनों की बात फोन पर सुन लेगी. इसे सुनकर उसका दिल टूट जाएगी. जबकि वह और विराट खूबसूरत पलों को याद करेंगे. इसके अलावा आने वाले एपिसोड के प्रोमो में देखने को मिलेगा कि डॉक्टर सत्या विराट और सई की तस्वीर खींचेगा. जबकि घर जाकर सवि, सई को पाखी को मनाने के लिए कहेगी.

विराट से दूर होने का फैसला करेगी सई!

लेटेस्ट ट्रैक और हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो की मानें तो पाखी और विराट की शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए सई डॉक्टर सत्या से शादी करने का फैसला करेगी.

औनस्क्रीन कैमेस्ट्री देखते हुए फैंस डॉक्टर सत्या यानी हर्षद अरोड़ा के साथ आयशा सिंह की कैमेस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. 

दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के पास से गुजरीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein, Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Latest Episode, Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Update, Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein News, Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Episode In Hindi, Ayesha Singh, Aishwarya Sharma, Neil Bhatt, Tv News In Hindi, Tv News, Tv Serial In Hindi, GHKPM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com