विज्ञापन

'10 साल तक बच्चे जानते नहीं थे मुझे', छलका राम कपूर का दर्द, कहा- मेरी बीवी ने...

राम कपूर टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बताई. राम कपूर ने बताया कि 10 साल तक उनके बच्चे उन्हें जानते भी नहीं थे.

'10 साल तक बच्चे जानते नहीं थे मुझे', छलका राम कपूर का दर्द, कहा- मेरी बीवी ने...
राम कपूर ने किया चौकाने वाला खुलासा

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल राम कपूर और गौतमी कपूर ने हाल ही में अपने रिश्ते और पेरेंटिंग जर्नी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी पहली संतान अनप्लान्ड थी और उस समय वे इसके लिए तैयार नहीं थे. गौतमी ने माना कि शुरुआती साल उनके लिए काफी टफ रहे, खासकर जब राम अपने करियर में बिजी थे. राम ने भी माना कि काम के कारण वह लंबे समय तक बच्चों से दूर रहे. दोनों ने कहा कि मुश्किल दौर के बावजूद परिवार ने ही उन्हें मजबूत बनाए रखा. तो आइए जानते हैं राम और गौतमी की इस जर्नी के बारे में.

इस तरह हुई राम और गौतमी की मुलाकात

राम और गौतमी की मुलाकात 2000 में घर एक मंदिर के सेट पर हुई. ऑन-स्क्रीन जोड़ी जल्द ही असल जिंदगी में भी करीब आ गई. उस समय गौतमी डिवोर्सी थीं और राम अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे. दोनों ने 2003 में वैलेंटाइन्स डे पर शादी की. 2006 में उनकी बेटी सिया का जन्म हुआ. नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में गौतमी ने बताया कि सिया की प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी. गौतमी ने बताया कि उन्हें डर लग रहा था कि आगे क्या होगा. राम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सब संभालगे.

10 साल तक पिता से अनजान थे बच्चे 

गौतमी ने कहा कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, उसी समय राम के करियर में बड़ा ग्रोथ आया. राम ने सिया को अपना लकी चार्म बताया. उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनका शो नंबर वन हो गया और फिर उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा. लेकिन काम की वजह से वह घर से दूर रहते थे. राम ने बताया “मैं संडे को शूट पर जाता था और बुधवार को लौटता था. मैं वैनिटी वैन में सोता था और पागलों की तरह काम करता था,” राम ने बताया कि उनके बच्चे उन्हें 10 साल तक ठीक से नहीं जानते थे.

राम की सफलता के पीछे गौतमी 

राम ने साफ कहा कि उनकी सफलता के पीछे गौतमी का बड़ा योगदान है. राम ने कहा “मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं. उन्होंने घर और बच्चों को इतनी अच्छी तरह संभाला कि मुझे कभी चिंता नहीं करनी पड़ी.” गौतमी ने कहा, उनके रोल तय थे. राम फाइनेंस देखते थे और मैं घर और बच्चों का ध्यान रखती थीं.

यह भी पढ़ें: Jeh Birthday Pics: 5 साल के हुए जेह, बर्थडे पार्टी में छा गईं करीना कपूर, सोहा अली खान ने पूछा- इतना कूल कैसे दिखती हो?

राम बड़ा परिवार चाहते थे, जबकि गौतमी एक बच्चे पर रुकना चाहती थीं. आखिरकार उन्होंने दूसरा बच्चा प्लान किया. गौतमी ने माना कि दो छोटे बच्चों को संभालना उनके लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह फैसला कठिन था, लेकिन समय के साथ महसूस हुआ कि यह उनकी जिंदगी का सही फैसला था.

बेटे के जन्म के बाद बदली जिंदगी 

बेटे के पैदा होने के बाद दोनों के रिश्ते में भी बदलाव आया. राम ने मजाक में कहा कि वह घर के “राजा” से “स्पॉट बॉय” बन गए. गौतमी ने स्वीकार किया कि बच्चों के आने के बाद उनका पूरा ध्यान उन्हीं पर चला गया. राम ने कहा कि वह खुद भी काम के कारण लंबे समय तक पिता की भूमिका में पूरी तरह मौजूद नहीं थे.







 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Kapoor, Tv Actor Ram Kapoor, Ram Kapoor News, Ram Kapoor Interview, Gautami Kapoor, Ram Kapoor And Gautami Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com