विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2022

निया शर्मा ने गर्मी सॉन्ग पर किया नोरा फतेही का हुक स्टेप, ऑडियंस ने जमकर मचाया हल्ला

अपने ग्लैमरस अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली निया ने अवार्ड शो के दौरान स्टेज पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर कोई बस देखता ही रह गया .

निया शर्मा ने गर्मी सॉन्ग पर किया नोरा फतेही का हुक स्टेप, ऑडियंस ने जमकर मचाया हल्ला
निया शर्मा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सर्वश्रेष्ट टीवी सितारों को पुरस्कार ने नवाजने के लिए रखे गए ITA Awards के दौरान एक्ट्रेस निया शर्मा का सिजलिंग डांस देख हर कोई इंप्रेस हो गया. सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से छाई रहने वाली निया ने इस अवार्ड शो के दौरान स्टेज पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर कोई बस देखता ही रह गया और खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सका. निया के ग्लैमरस पोज और जबरदस्त डांसिंग स्टाइल अवार्ड फंक्शन में छाए रहे.

निया ने शेयर किया डांस परफॉर्मेंस का वीडियो
निया शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में निया रेड कलर की शिमरी साड़ी पहने अवार्ड शो के स्टेज पर 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर बेहद जबरदस्त डांस मूव्स करती दिख रही हैं. वहीं अगले डांस परफॉर्मेंस के लिए निया को रेड शॉर्ट्स में बादशाह के सुपरहिट गाने 'हाय गर्मी' पर गजब के डांस मूव्स करते देखा जा सकता है. निया को इस तरह डांस करते देख उनके दोस्त जोर-जोर से चिल्लाते और उन्हें चियर करते भी नजर आ रहे हैं. निया की सिजलिंग अदाओं ने हर किसी की आंखें उन पर टिका दी. उनके फैंस भी कमेंट कर निया के इस शानदार डांस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं.

इन सितारों ने की शिरकत
रविवार को प्रसारित हुए आईटीए अवार्ड 2022 के रेड कार्पेट पर फिल्मी और टीवी जगत से कई सितारे देखने को मिले. बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, करण जौहर और गुलशन ग्रोवर ने इस फंक्शन में शिरकत की. आईटीए अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि  आईटीए अवार्ड में बेस्ट शो का अवार्ड टीवी सीरियल 'अनुपमा' को मिला. 

ये भी देखें : करण जौहर की पार्टी में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा, स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुए आलिया, रणवीर और सारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma In ITA Awards 2022, Nia Sharma, आईटीए अवार्ड में निया शर्मा, NI CET 2021 Exam Centres, Nia Sharma Dance Video, Nia Sharma Dance Video Viral, Nia Sharma Bold Roles, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma Instagram Reel, Nia Sharma Show, Nia Sharma Web Series, Nia Sharma Photoshoot, Nia Sharma Viral Photos, Nia Sharma Latest Video, Nia Sharma Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com