विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2019

Nach Baliye 9: लाइ डिटेक्टर टेस्ट में पकड़ा गया मधुरिमा तुली का यह झूठ, जानें अन्य कंटेस्टेंट के राज

'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' के सेट पर इस बार लाइ डिटेक्टर टेस्ट होगा, जिसके जरिए शो के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी.

Nach Baliye 9: लाइ डिटेक्टर टेस्ट में पकड़ा गया मधुरिमा तुली का यह झूठ, जानें अन्य कंटेस्टेंट के राज
Nach Baliye 9: शो के सेट पर पकड़ा गया मधुरिमा तुली का झूठ
  • 'नच बलिए 9' के सेट पर हुआ लाइ डिटेक्टर टेस्ट
  • टेस्ट के दौरान पकड़ा गया मधुरिमा तुली का झूठ
  • अली गोविक का भी सच आया सामने
नई दिल्ली:

Nach Baliye 9: स्टार प्लस पर आने वाला शो 'नच बलिए 9' अपने हर एपिसोड में कोई न कोई धमाल जरूर मचाता है. ऐसा ही धमाल इस हफ्ते भी 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' में देखने को मिलेगा, क्योंकि इस बार शो के सेट पर कंटेस्टेंट के कई राज खुलने वाले हैं, साथ ही उनकी सच्चाई भी सामने आने वाली है. दरअसल, 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' के सेट पर इस बार लाइ डिटेक्टर टेस्ट होगा, जिसके जरिए शो के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी सच्चाई सामने आएगी. यह लाई डिटेक्टर टेस्ट खुद वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध न्यूज एंकर दिबांग करते दिखाई देंगे. 

सलमान खान से नहीं बर्दाश्त हुई दूसरों की तकलीफ, हंटर लेकर खुद को ही लगे मारने, देखें Video

'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' में लाइ डिटेक्टर टेस्ट सबसे पहले अली गोनी (Ali Goni) और नताशा स्टानकोविक पर किया गया. इस टेस्ट के पहले सेशन में दोनों ने माना कि वे अब भी एक-दूसरे के लिये खिंचाव महसूस करते हैं. उनकी इस बात से सबके चेहरे मुस्‍कुराहट से खिल गये. लेकिन अगले ही पल जब अली से पूछा गया कि क्‍या वह किसी के साथ सच्‍चे रिश्‍ते में थे, तो उन्‍होंने इस बात से इनकार कर दिया. इस बात की पुष्टि मशीन ने भी की. अली के टेस्ट के बाद खुद नताशा ने भी माना कि वह उनके साथ अपने रिश्‍ते को तीसरा मौका नहीं देना चाहतीं और वे दोस्‍त की तरह ही अच्‍छे हैं.

सपना चौधरी ने घूंघट में स्टेज पर किया तूफानी डांस, Video ने उड़ाया गरदा

इसके बाद 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' में अगला लाइ डिटेक्टर टेस्ट शो की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी मधुरिमा और विशाल सिंह पर किया गया. इस दौरान दोनों से जुड़े कई मजेदार और हैरान कर देने वाले खुलासे हुए. लाइ डिटेक्टर टेस्ट के दौरान जब पत्रकार दिबांग ने मधुरिमा से पूछा कि क्‍या वह विशाल को उकसाती हैं तो इस बात से उन्‍होंने इनकार कर दिया, लेकिन उनका यह झूठ पकड़ा गया. इसके बाद उन्होंने तुरंत ही यह बात मान ली और कहा, "एक लड़की होने के नाते मुझे अच्‍छा लगता है जब लोगों का ध्‍यान मेरी तरफ होता है." इन सबसे अलग मधुरिमा और विशाल अपनी परफॉर्मेंस से सबको लुभाने और हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. मधुरिमा के अलावा विशाल सिंह ने इस टेस्ट के दौरान यह भी माना कि उनके रिश्‍ते के मौजूदा हालात के बावजूद उनके मन में मधुरिमा के लिये भावनाएं हैं.  

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते को एक्टर की बहन ने किया नया खुलासा, इंटरव्यू में कह डाली यह बात

इन जोड़ियों के बाद बारी आई 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' की सबसे प्‍यारी जोड़ी प्रिंस और युविका की. इस टेस्ट में जहां प्रिंस ने बताया कि उनके बीच आज तक कभी लड़ाई नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह युविका की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कभी भी उनका फोन तक नहीं चेक करते हैं. 
 

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nach Baliye, Nach Baliye 9, Nach Baliye 9 Lie Detector Test, Madhurima Tuli, Vishal Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com