विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का दर्द आज तक नहीं भूले विशाल आदित्य सिंह, बोले- सुषांत सिंह राजपूत के बाद फिर टूटा था दिल

अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ के निधन के बाद एक बात का अफसोस उन्हें आज भी परेशान करता है कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे और वह उस दर्द से अब तक पूरी तरह निकल नहीं पाए हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का दर्द आज तक नहीं भूले विशाल आदित्य सिंह, बोले- सुषांत सिंह राजपूत के बाद फिर टूटा था दिल
विशाल आदित्य सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद

अभिनेता विशाल आदित्य सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ के निधन के बाद एक बात का अफसोस उन्हें आज भी परेशान करता है कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे और वह उस दर्द से अब तक पूरी तरह निकल नहीं पाए हैं. आईएएनएस से बात करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने कहा, ''सिद्धार्थ शुक्ला का जब निधन हुआ, वह उस वक्त अपने करियर और जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में थे.

वह जो भी बात कहते थे या जिस चीज के लिए खड़े होते थे, उसमें एक अलग ही सच्चाई और समझ दिखाई देती थी. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला अलग ही स्तर के इंसान थे और उनकी सोच भी बाकी लोगों से काफी अलग थी. सिद्धार्थ ने अपने काम, अपने व्यवहार और अपने आत्मविश्वास से लोगों पर गहरा असर छोड़ा था.''

विशाल आदित्य सिंह ने कहा, "सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में मैं शामिल नहीं हो पाया था और यही बात मुझे आज भी परेशान करती है. जब कोई इंसान आपके दिल के बहुत करीब होता है, तो उससे आखिरी बार मिलना बहुत जरूरी होता है. मैं यह मौका गंवा दिया और इस बात का मुझे काफी अफसोस है. अगर मैं अंतिम संस्कार में शामिल होता, तो मुझे अंदर से थोड़ी शांति जरूर मिलती."

विशाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा, "जितना मैं उन्हें जानता था, उसके आधार पर मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि सिद्धार्थ ने अपनी जिंदगी पूरी तरह खुलकर जी थी. वह उन लोगों में से थे जो जिंदगी को पूरी तरह महसूस करते थे और हर पल को अपने अंदाज में जीते थे. मुझे नहीं लगता है कि वह इस दुनिया से किसी बड़े पछतावे के साथ गए होंगे, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ जीया था."

अपने निजी अनुभव साझा करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने कहा, "हाल ही में मेरे एक अंकल का निधन हुआ था. इस बार मैं अंतिम संस्कार में शामिल हुआ और उन्होंने महसूस किया कि किसी अपने की अंतिम यात्रा में शामिल होना इंसान को मानसिक तौर पर एक तरह का संतोष देता है. सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में न जा पाना जीवन का एक बड़ा अफसोस बन गया है." सिद्धार्थ शुक्ला का सितंबर 2021 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. सिद्धार्थ और विशाल रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में साथ नजर आए थे.

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Shukla, Vishal Aditya Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com