विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

नागिन 5 फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक ने मचाया धमाल, यूं पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Photo

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों  एकता कपूर (Ekta Kapoor) के चर्चित शो नागिन 5 (Naagin 5) में नजर आ रही हैं.

नागिन 5 फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक ने मचाया धमाल, यूं पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस- देखें Photo
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों  एकता कपूर (Ekta Kapoor) के चर्चित शो नागिन 5 (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. दर्शक उनके किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं. टीवी की नागिन यानी सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी शोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की हैं, जो खूब ध्यान खींच रही हैं. सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Photo) की फोटो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

नागिन 5 (Naagin 5) फेम सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने ब्लू कलर की साड़ी में फैन्स के बीच फोटोज शेयर की हैं. फैन्स उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं. नागिन 5 में एंट्री के बाद से ही सुरभि चंदना की फैन फॉलोइंग में खासा इजाफा हुआ है. फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जंगल के बीचों बीच पोज करती नजर आ रही हैं. फोटो को अब तक 2 लाख 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

नागिन 5 (Naagin 5) में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और शरद मल्होत्रा की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है. हाल ही में मेकर्स ने अगले एपिसोड का वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था. बता दें कि सुरभि चंदना ने सुर्खियां जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से प्राप्त की. जिसके बाद वह स्टार चैनल के कई पोपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में नजर आई. अब सुरभि चंदना नागिन 5 शो से जमकर धमाल मचा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naagin 5, Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Photo, Naagin 5 Actress Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Saree Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com