विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

बबीताजी ने शेयर किया वीडियो, तो मुनमुन दत्ता से फैन्स ने पूछा- तारक मेहता छोड़ दिया क्या

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता खूब सुर्खियों में हैं. मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में एंट्री लेने जा रही हैं. इस पर फैन्स ने पूछा है कि क्या आपने तारक मेहता छोड़ दिया है?

बबीताजी ने शेयर किया वीडियो, तो मुनमुन दत्ता से फैन्स ने पूछा- तारक मेहता छोड़ दिया क्या
तारक मेहता की बबीता जी जा रही हैं बिग बॉस 15 में
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता खूब सुर्खियों में हैं. मुनमुन दत्ता बिग बॉस 15 में एंट्री लेने जा रही हैं. इस बात का ऐलान बबीता जी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है और इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में मुनमुन दत्ता ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, और इस अनोखे अंदाज में बिग बॉस हाउस में एंट्री का ऐलान कर रही हैं. मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'आज रात बिग बॉस हाउस में स्पेशल अपियरेंस/चैलेंज. हैप्पी न्यू ईयर.' उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने कमेंट किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया क्या. 

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से दस्तक दी थी और उसके बाद 2008 में वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीताजी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस रोल ने उन्हें ऐसी लोकप्रियता दिलाई है कि वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं. टेलीवीजन के अलावा वह फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं. वे 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिनचैक एंटरप्राइज' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
 

सलमान खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दी बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Big Boss 15, Big Boss, Big Boss House, BB15, Munmun Dutta, Munmun Dutta Photo, Babita Ji, Munmun Dutta Aka Babita, TMKOC, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Munmun Dutta Instagram, Munmun Dutta Biography Hindi, Munmun Dutta Family, Hum Sab Baraati Munmun Dutta, Munmun Dutta Birth Chart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com