विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

मौनी रॉय को बच्चों से है प्यार, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में बनने जा रही हैं जज

जी टीवी डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के लॉन्च के साथ शो को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है. इसमें बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेत्री मौनी रॉय जज के रूप में नजर आएंगी.

मौनी रॉय को बच्चों से है प्यार, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में बनने जा रही हैं जज
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में जज बनेंगी मौनी रॉय
नई दिल्ली:

पिछले तीन दशकों में जी टीवी भारत में रियलिटी टेलीविजन को आकार देने आगे रहा है, दर्शकों को अंताक्षरी, सा रे गा मा पा, डांस इंडिया डांस और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे घरेलू गैर-फिक्शन प्रारूपों से परिचित कराया. पिछले चार सीजन में दर्शकों को एक से एक असाधारण और प्रतिभाशाली युवा डांसर्स से परिचित कराया. चैनल डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के लॉन्च के साथ शो को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है.

हाल ही में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पहले जज के रूप में चुना गया था और उनके साथ पैनल में लोकप्रिय अभिनेत्री मौनी रॉय भी शामिल होंगी. यह पहली बार होगा जब मौनी किसी रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आएंगी. मौनी ने टेलीविजन पर अपना करियर शुरू किया और तेजी से लोकप्रियता हासिल की. टेलीविजन पर  लोकप्रियता के बाद  उन्होंने कई ए-लिस्ट वाले बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया. वह अब डीआईडी लिटिल मास्टर्स के पांचवें सीजन के लिए जज के रूप में दिखेंगी. मौनी ग्लैम की दुनिया में आने से पहले ही एक  डांसर रही हैं दर्शकों को अब उन्हें एक जज के रूप देखने का मौका मिलेगा. 

मौनी रॉय ने कहा, 'मैं सुपर प्रतिभाशाली लिटिल मास्टर्स से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो इतनी कम उम्र में अपने नृत्य कौशल से सभी को प्रभावित करेंगे. मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं. मुझे यकीन है कि मुझे रेमो सर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा क्योंकि बतौर जज यह मेरा पहला शो है. मैं प्रतियोगियों से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हूं. प्रतिभाशाली बच्चों को आंकना आसान काम नहीं होगा, लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी और मुझे उम्मीद है कि मैं जिम्मेदारी के साथ न्याय कर पाऊंगी.' जहां रेमो और मौनी नए सीजन को लेकर उत्साहित हैं, वहीं डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 के ऑडिशन पहले ही शुरू हो चुके हैं. अपनी यात्रा में, प्रत्येक प्रतियोगी को चार कप्तानों द्वारा ट्रेंड किया जाएगा.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy Dance India Dance Little Masters, Mouni Roy Mouni Roy Video, Mouni Roy Video Viral, Mouni Roy Remo D'souza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com