विज्ञापन

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चली मौत की असल वजह, पढ़ें उस रात 2.30 बजे आखिर हुआ क्या था

नाना पाटेकर की निधन 8 अक्टूबर को हुआ. उनकी निधन की शुरुआती वजह दिल का दौरा बताई जा रही थी. हालांकि अब पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और एक्टर के निधन की वजह को अच्छी तरह समझाकर बता दिया गया है.

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चली मौत की असल वजह, पढ़ें उस रात 2.30 बजे आखिर हुआ क्या था
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में सीनियर एक्टर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. डॉक्टरों ने मौत को नैचुरल डेथ बताया. TV9 भारतवर्ष के मुताबिक एक्टर को कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) थी. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल की मुख्य धमनियों में से एक में खून का थक्का जमने से दिल के एक बड़े हिस्से में खून का बहाव रुक गया था. इसी वजह से उन्हें इतना जबरदस्त हार्ट अटैक आया.

इस हार्ट अटैक के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ, एक ऐसी स्थिति जिसमें दिल ठीक से खून पंप करना बंद कर देता है. मौत से कुछ घंटे पहले नाना ने एक दोस्त को मैसेज किया था. ये जानकारी पुरिल जांच में पता चली थी. नाना पाटेकर ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने करीबी दोस्त अमेय नाइक से संपर्क करने की कोशिश की थी. उन्होंने 8 अक्टूबर को सुबह करीब 2:30 बजे एक WhatsApp मैसेज भेजकर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. इसके बाद उन्होंने अमेय को फोन भी किया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस के मुताबिक अमेय ने नाना पाटेकर का मैसेज सुबह करीब 3:30 बजे देखा. वह तुरंत डोना पाउला में नाना के घर पहुंचे, जहाँ उन्हें नाना सोफो पर बेसुध हालत में मिले. हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेय ने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से अस्पताल की इमरजेंसी सर्विस से संपर्क किया. इसके बाद नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने नवरात्रि के मौके पर महिला सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात, बोले- 3 बेटियों का पिता होने के नाते...

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. नाना पाटेकर की मौत की वजह का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बाम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया. नाना पाटेकर की मौत की जानकारी मिलने के बाद, पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. नाना पाटेकर का शव गोवा से पुणे लाया गया. देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Movies, Nana Patekar Death, Nana Patekar Controversies, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com