मौनी रॉय अकसर अपने स्टाइलिश लुक से सुर्खियों में रहती हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मौनी अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. उनका बिकिनी वाला लुक हो या फिर एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक, वो अपने हर लुक में लाजवाब लगती हैं. मौनी रॉय खूबसूरत तो हैं ही, साथ ही उनकी अदाओं के भी लोग दीवाने हैं. यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. मौनी ने हाल ही में एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें डार्क रेड कलर की साड़ी में वो कहर ढा रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कातिलाना हैं मौनी के एक्सप्रेशंस
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन तस्वीरों में मौनी ने लाल रंग की ओर्गेंजा फेब्रिक की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज़ कैरी किया हुआ है जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी कुंदन चोकर सेट और कुंदन की ही हेवी इयररिंग्स पहनी हुई हैं. खुले बालों में बहुत ही खूबसूरत लोकेशंस पर मौनी ने ये तस्वीरें खिचवाई हैं. उनके हर एक्स्प्रेशन्स कातिलाना हैं. 'काहे कान्हा मोसे बोलत नाही' गाने पर मौनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
फैन ने लिखा- यू आर माय ड्रीमगर्ल
मौनी रॉय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Vermilion' यानी सिंदूर लाल रंग हमेशा से ही मुझे पसंद रहा है'. साड़ी में मौनी के इस किलर लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है. मौनी की खूबसूरती की तारीफ करने से सेलिब्रिटीज भी खुद को रोक नहीं पाए. कोरियोग्राफर और डांस दीवाने की जज तुषार कालिया ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर की जिसके जवाब में मौनी ने भी हार्ट और किसिंग इमोजी शेयर की. इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए ब्यूटीफुल लिखा तो वहीं एक यूजर ने तो मौनी को अपनी ड्रीम गर्ल बता दिया. आपको बता दें कि, टेलीविजन पर नागिन सीरियल से मौनी रॉय को पहचान मिली, जिसके बाद अब वो बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं