टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का हर अंदाज को फैन्स खूब पसंद करते हैं. एक्ट्रेस अपने काम के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा (Monalisa) अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के गाने 'लापता' (Laapata) पर नया अंदाज दिखा रही हैं. मोनालिसा (Monalisa Dance Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
मोनालिसा (Monalisa) इस वीडियो में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग नजर आ रही हैं. साथ ही दोनों 'लापता' (Laapata) सॉन्ग पर सलमान खान और कैटरीना कैफ के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो को रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया है. वैसे भी मोनालिसा के डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद करते हैं.
बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में की हैं. मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं. मोनालिसा (Monalisa) स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभा चुकी हैं. मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी. मोनालिसा फिलहाल वो नए टीवी शो 'नमक इस्क का' से धमाल मचा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं