विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

मोनालिसा ने ‘नमक इश्क का’ की बहुओं के साथ राखी सावंत के गाने पर किया धमाकेदार डांस...देखें वायरल Video

मोनालिसा अपने लेटेस्ट वीडियो में ‘नमक इश्क का’ की को-एक्टर शीतल तिवारी और श्रुति शर्मा के साथ राखी सावंत के लेटेस्ट रिलीज गाने ‘ड्रीम में एंट्री’ पर धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

मोनालिसा ने ‘नमक इश्क का’ की बहुओं के साथ राखी सावंत के गाने पर किया धमाकेदार डांस...देखें वायरल Video
वायरल हुआ मोनालिसा का डांस वीडियो
  • मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो
  • राखी सावंत के गाने पर किया जबरदस्त डांस
  • सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी फेमस हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं. बिग बॉस 10 में भाग लेने के बाद मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया है. आज की डेट में उन्हें सोशल मीडिया पर एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे साड़ी पहन राखी सावंत के लेटेस्ट रिलीज गाने ‘ड्रीम में एंट्री' पर बड़े ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं. मोना के चाहने वालों का उनका यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है.

मोना इन दिनों ‘नमक इश्क का' सीरियल में नजर आ रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने जो डांस वीडियो शेयर किया है, उसमें शो की दो अन्य को-स्टार श्रुति शर्मा और शीतल तिवारी को भी देखा जा सकता है. तीनों ही इस गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. जब टीवी की 3 बहुएं एक साथ डांस करती नजर आएं तो भला ये वीडियो वायरल हुए बिना रह सकता है क्या! जी हां, कुछ ही समय में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. इस पर 44 हजार से भी ज्यादा लोगों के लाइक्स आ गए हैं. इतना ही नहीं, मोना के कमेंट सेक्शन में तो यूजर्स के कमेंट्स की भरमार हो गई है.

एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लाल साड़ी वाली सबसे बेस्ट है'. वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘सही में..मेरे ड्रीम में तो कभी सलमान तो कभी अक्षय कुमार आता है'. कुल मिलाकर एक्ट्रेस के इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Bhojpuri Actress Monalisa, Monalisa Viral Video, Namak Issk Ka, Monalisa Dance Video, Monalisa Bigg Boss 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com