विज्ञापन

सोहेल खान ने तलाक के 4 साल बाद मानी गलती,बोले- मैंने अपने बर्ताव की वजह से खोया प्यार

सीमा सजदेह और सोहेल खान साल 2022 में तलाक के बाद अब सोनी के शो अलायंस में साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है.

सोहेल खान ने तलाक के 4 साल बाद मानी गलती,बोले- मैंने अपने बर्ताव की वजह से खोया प्यार
तलाक के बाद अलायंस में साथ सीमा सजदेह और सोहेल खान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. रियलिटी स्ट्रीमिंग शो 'अलायंस' में उन्होंने बताया कि तलाक के बाद भी दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं और पूर्व पत्नी सीमा सजदेह आज भी बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे मिलने घर आती हैं. सोहेल खान और सीमा सजदेह की मुलाकात ने रियलिटी शो 'अलायंस' के नए एपिसोड को सबसे चर्चित बना दिया. शो में सीमा की एंट्री के साथ ही दोनों के बीच की बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

अपनी वीडियो डायरी में सीमा ने कहा, "सोहेल और मेरे बीच काफी बार मतभेद और झगड़े हुए हैं, लेकिन अब हम इस प्लेटफॉर्म पर एक गेम खेलने आए हैं. गेम ऑन, सोहेल." वहीं, सोहेल ने सीमा का स्वागत करते हुए कहा, "सीमा को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा. अच्छा लगता है जब कोई ऐसा इंसान सामने हो जो कभी आपके घर और परिवार का हिस्सा रहा हो."

बातचीत के दौरान सोहेल खान ने निखिल चिनप्पा के सामने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था जब काम भी ठीक नहीं चल रहा था और मैं मानसिक रूप से भी एक अलग दौर से गुजर रहा था. वक्त बदला, लेकिन मैंने व्यवहार की वजह से उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं बहुत प्यार करता था."

बाद में अपनी वीडियो डायरी में सोहेल ने सीमा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, "वह मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं. प्यार से भी ज्यादा मैं सीमा की इज्जत करता हूं. यह शो मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि अलग होने के बावजूद इस शो ने हमें फिर से एक-दूसरे से बात करने, अपनी बातें साझा करने और एक-दूसरे का सहारा बनने का मौका दिया. हमारे बीच जो एक कड़ी कहीं खो गई थी, उसे इस शो ने फिर से जोड़ दिया."

यह भी पढ़ें: राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी 62 की उम्र में दिखती हैं ऐसी, रीक्रिएट किया वही पुराना लुक, फैन्स बोले- वाह

सोहेल ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते हैं. उन्होंने कहा, "सीमा बच्चों से मिलने मेरे घर आती हैं. वह हफ्ते में तीन-चार बार घर आती हैं ताकि बच्चों के साथ समय बिता सकें." इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सीमा कभी भी घर आ सकती हैं तो सोहेल ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने सीमा को घर की चाबियां भी दे रखी हैं. सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी. कई साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, लेकिन बच्चों की परवरिश को लेकर दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें:  बाहुबली की देवसेना के राज का पर्दाफाश, श्रुति हासन ने फ्लाइट में बनाया वीडियो और पब्लिक के सामने रख दी हकीकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sohail Khan, Sohail Khan And Seema Sajdeh, Alliance Show, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com