विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

'बालिका वधू' में आनंदी की बेटी डॉ. नंदिनी का बदल गया है लुक, लेटेस्ट फोटो में देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज 

टीवी शो बालिका बधू में आनंदी की बेटी के रोल में माही विज नजर आई थीं. इस शो में निंबोली यानी डॉ. नंदिनी के रोल में माही घर घर में पसंद की गईं.  

'बालिका वधू' में आनंदी की बेटी डॉ. नंदिनी का बदल गया है लुक, लेटेस्ट फोटो में देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज 
बालिका बधू में आनंदी की बेटी डॉ. नंदिनी
नई दिल्ली:

टीवी शो 'बालिका वधू' को काफी पसंद किया गया था. बाल विवाह पर आधारित इस शो में आनंदी के रोल में अविका गौर नजर आई थीं, जो कि एक बालिका बधू थी. शो में आनंदी की क्यूनेस और स्ट्रगल को घर घर पसंद किया जाने लगा था. शो आगे बढ़ा तो आनंदी की बेटी के रोल में नंदिनी यानी निंबोली नजर आई. शो में आनंदी की यंग बेटी निंबोली के रोल में ग्रेसी गोस्वामी दिखी थी. बाद में इस रोल को माही विज ने प्ले किया. इस शो में निंबोली यानी डॉ. नंदिनी के रोल में माही घर घर में पसंद की गईं.  

माही विज इन दिनों टीवी स्क्रीन से दूर हैं और अपने पति और बच्चों के साथ समय बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और  इंस्टा पर अपनी बेटी तारा की क्यूट फोटो- वीडियोज शेयर करती रहती हैं. माही विज कई सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में दिख चुकी हैं. उन्होंने साल 2009 में आने वाले टीवी शो लागी तुझसे लगन में 'नकुशा' के रोल में भी दिखी थीं.  इस शो से उन्हें काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी. माही एक्टिंग से पहले मॉडलिंग में किस्मत आजमा चुकी हैं. 17 साल की उम्र से ही माही विज ने मॉडलिंग करना शुरू कर दि ‘जय भानुशाली' से 2011 में शादी की.  

बता दें कि माही विज का जन्म 1 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था. माही ने पंजाबी परिवार में जन्म लिया था. उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘लीलावती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल' दिल्ली से की. माही ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दिया और  दिल्ली छोड़ कर मुंबई शिफ्ट हो गईं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balika Vadhu, Balika Vadhu 2000 Episodes, Balika Vadhu Actress, Balika Vadhu Actor, Balika Vadhu Anandi Aka Avika Gor, Balika Vadhu Anandi Then And Now, Balika Vadhu Serial, Balika Vadhu Limca Book Of Records, Balika Vadhu Star Pratyusha Banerjee, Balika Vadhu Mahhi Vij, Mahhi Angry With Jay, Mahhi Vij Accused, Mahhi Vij Bigg Boss, Mahhi Vij Birthday, Mahhi Vij Dance Video, Mahhi Vij Daughter First Photo, Mahhi Vij Daughter Tara, Mahhi Vij Husband, Mahhi Vij Jay Bhanushali, Mahhi Vij Post, Mahhi Vij Shows, Mahhi Vij Troll, Mahhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com