विज्ञापन

मैं हूं ना के लिए पहली पसंद नहीं थीं सुष्मिता सेन, फराह खान ने इस नई लड़की को किया था सिलेक्ट लेकिन ऐन मौके पर बदलना पड़ा फैसला

फराह खान ने उसी एक्ट्रेस से खास बातचीत में खुलासा किया कि वह उन्हें मैं हूं ना के लिए पसंद कर चुकी थीं लेकिन एक वजह से फैसला बदलना पड़ा.

मैं हूं ना के लिए पहली पसंद नहीं थीं सुष्मिता सेन, फराह खान ने इस नई लड़की को किया था सिलेक्ट लेकिन ऐन मौके पर बदलना पड़ा फैसला
मैं हूं ना के लिए पहली पसंद नहीं थी सुष्मिता सेन!
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं. सुष्मिता सेन के क्लासिक रोल के लिए सबसे पहले उनकी पसंद समीरा रेड्डी थीं. फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में समीरा रेड्डी के साथ हुई हालिया बातचीत में यह बात बताई. फराह ने कहा, "मैंने पहली बार आपको 'आहिस्ता कीजिए बातें' म्यूजिक वीडियो में देखा था. आपने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और बहुत खूबसूरत लग रही थीं. मैंने सोचा था कि 'मैं हूं ना' में चांदनी का रोल आपके लिए परफेक्ट होगा." इस खुलासे पर समीरा रेड्डी हैरान रह गईं और फराह से पूछा, "हे भगवान! फिर आपने मुझे क्यों नहीं लिया?"

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मास्टर प्लान जेल से हुआ तैयार, मोटरसाइकिल, पिस्तौल और पैसे सब करवाए सप्लाई

फराह ने जवाब देते हुए कहा कि तब तक हालात बदल चुके थे. उन्होंने बताया, "क्योंकि आपने 'मैंने दिल तुझको दिया' कर लिया था." यह फिल्म साल 2002 में सोहेल खान के साथ समीरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. फराह के मुताबिक, उस समय समीरा की इमेज और प्रोजेक्ट्स बदल चुके थे, इसलिए फैसला सुष्मिता सेन के फेवर में गया.

समीरा इस खुलासे पर काफी खुश हुईं, लेकिन साथ ही थोड़ी निराश भी दिखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है, क्योंकि 'मैं हूं ना' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. फिल्म में सुष्मिता सेन ने चांदनी का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज प्रोफेसर रहती है. उनका साड़ी में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और आज भी याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan Girlfriend: कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति, जिन्हें क्रिकेटर के दादा से मिल चुकी है हरी झंडी

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फराह खान के डायरेक्टोरियल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुई. वहीं समीरा रेड्डी 'मैंने दिल तुझको दिया' के बाद 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूरी बना ली है. कोविड-19 महामारी के बाद से समीरा अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं और जरूरत पड़ने पर मुंबई आती-जाती रहती हैं.
 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Main Hoon Na, Mai Hoon Na, Main Hoon Na Movie, Main Hoon Na Cast, Main Hoon Na Budget, Main Hoon Na Collection, Sushmita Sen, Farah Khan, Sameera Reddy, Shahrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com