विज्ञापन

लोलो का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, बनी थीं बिजनेसवुमन, अनु मलिक, सोनू की आवाज से हुई चर्चा

लोलो यानी करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरस्टार रही हैं, जिनकी फिल्मों से लेकर गानों की चर्चा हुई. लेकिन क्या आप करिश्मा कपूर के उस शो के बारे में जानते हैं, जिसमें बूढ़ी करिश्मा कपूर की झलक देखने को मिली थी. सीरियल काफी चर्चा में रहा था.

लोलो का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, बनी थीं बिजनेसवुमन, अनु मलिक, सोनू की आवाज से हुई चर्चा
लोलो का वो टीवी शो, जिसमें करिश्मा कपूर ने बुढ़ापे से लेकर जवानी तक का निभाया किरदार
Google

लोलो यानी करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरस्टार रही हैं, जिनकी फिल्मों से लेकर गानों की चर्चा हुई. लेकिन क्या आप करिश्मा कपूर के उस शो के बारे में जानते हैं, जिसमें बूढ़ी करिश्मा कपूर की झलक देखने को मिली थी. हम बात कर रहे हैं करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी (Karishma: The Miracles of Destiny) साल 2003 के उस शो की, जिसमें दर्शकों को छोटे पर्दे पर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का दीदार हुआ था. इस शो का प्रीमियम सहारा बन पर 25 अगस्त 2003 को हुआ था और इस शो के 262 एपिसोड बनाए गए थे. करिश्मा कपूर का यह सीरियल साल 2004 अक्टूबर में समाप्त हो गया था. अगर शो की कास्ट की बात करें तो इसमें करिश्मा कपूर के साथ संजय कपूर, अरबाज खान, अरशद वारसी, विकास भल्ला, जुगल हंसराज जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे.

शो का अनुराग बसु ने  निर्देशन किया था. गाने अनु मलिक सोनू निगम और सपना मुखर्जी द्वारा गाए गए थे. ऐसा पहली बार हुआ था जब करिश्मा कपूर के फैंस ने एक्ट्रेस को छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखा था. साल 2000 के दौर में करिश्मा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी और दिग्गज एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक से एक बड़ी फिल्में दी. दूसरी तरफ करिश्मा कपूर का छोटे पर्दे पर आना, उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज से कम नहीं था. यह शो भले ही बहुत ही सीमित समय तक दर्शकों के बीच में आया. लेकिन शो ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी.

क्या था खास? 

अगर शो की बात करें तो धारावाहिक में देवयानी की कहानी है. जिन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक सफल व्यावसायिक का दर्जा हासिल किया था. कहानी की शुरुआत 37 साल की देवयानी से होती है. जो बड़े बेटों की मां और कुणाल की दादी है. वह अपने जीवन की उपलब्धियां का जश्न मनाने के लिए एक समारोह में शामिल होती हैं. तभी एक इंसान उन पर हमला करता है और गोली मार देता है. लेकिन गोली उनके हाथ को छूकर चली जाती है और देवयानी बच जाती हैं. हमलावर वहां से भाग जाता है, बाद में पता चलता है कि उनकी बेटे उनकी संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या करवाना चाहते हैं. सीरियल की कहानी न्यू जीलैंड में रहने वाली देवयानियों मुंबई के बीच घूमती है. फिर अपने नाम की एक हमशक्ल का परिचय होता है, उनके बचपन की दोस्त पाकिया अखबार में देवयानी की तस्वीर देखती है और देवयानी और अवनी के बीच संबंध खोजने की कोशिश करती है. देवयानी की 20 के दशक के फ्लैशबैक और अर्जुन और अमर सहित उनके जीवन के पुरुषों के दृश्य भी दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें | 20 नवंबर भूलिएगा मत, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सनी देओल और ईशा देओल की फिल्में, पहली बार भाई-बहन आमने-सामने

ये एक्टर्स भी आए नजर

शो में करिश्मा और संजय के अलावा हर्ष छाया ने समीर का किरदार निभाया, वहीं अयूब खान ने जय का किरदार निभाया. दूसरी तरफ पवन मल्होत्रा भी शो में राजा के किरदार में नजर आए थे. टीवी एक्ट्रेस दीपिका नागपाल भी संजना के किरदार में नजर आई थीं. इनके अलावा 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस मयूरी कांगो मानसी के किरदार में दिखाई दी. इनके अलावा राहुल रॉय ने रूप का किरदार निभाया था. देवयानी के पिता का किरदार उदय टिकेकर ने किया था. इस शो के चलने का समय 20 मिनट के आसपास का था, जो कि भारत में हिंदी भाषा में रिलीज हुआ था.

साल 2003 में हुई थी शादी

साल 2003 करिश्मा कपूर के लिए बहुत ही अच्छा था. क्योंकि एक तरफ तो उनका सीरियल करिश्मा दर्शकों के बीच में आया. दूसरी तरफ 29 सितंबर 2003 को उन्होंने संजय कपूर के साथ शादी की थी. लेकिन संजय के साथ उनकी शादी ज्यादा समय टिक नहीं पाई,  साल 2016 में संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया. बता दें, संजय कपूर का बीते साल हार्ट अटैक से निधन हो गया. इन दिनों करिश्मा कपूर अपने काम में काफी व्यस्त नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: 45 साल पुराना मां दुर्गा का भजन, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म, एलपी का म्यूजिक और मनोज कुमार के अमर बोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment, Karisma Kapoor Show, Hindi News, Karisma Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com