क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी 17 जुलाई को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को भारत ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिल रहे हैं. जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी ओपनिंग हासिल की है. हालांकि फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलेंड, जेंडाया, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन और यूपिता नायोंग ओ से ज्यादा एक ब्रिटिश इंडियन स्टार हिमेश पटेल की चर्चा हो रही है, जो होमर की सदाबहार ग्रीक महाकाव्य-कथा में ओडिसियस के दूसरे सबसे बड़े कमांडर, यूरिलोचस का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन आखिर वह कौन हैं आइए आपको बताते हैं.
1. हिमेश पटेल का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को इंग्लैंड में कैम्ब्रिजशायर में हुआ था. उनके माता-पिता गुजराती-इंडियन मूल के हैं. जबकि पूर्वी अफ्रीका से यूनाइटेड किंगडम आकर बसे थे. स्टूडेंट रहते हुए उन्होंने अपने माता-पिता की न्यूजएजेंट की दुकान पर काम किया और अखबार भी बांटे.
ये भी पढे़ं- The Odyssey box office collection Day 1: द ओडिसी का भारत में जलवा, पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म
2. द ओडिसी एक्टर की एक्टिंग में दिलचस्पी बचपन से ही थी. वहीं एक लोकल थिएटर ग्रुप से वह बचपन में जुड़े और जल्द ही टीवी रोल के लिए ऑडिशन देने शुरू कर दिए. 16 साल की उम्र में उन्हें BBC के शो 'ईस्टएंडर्स' (EastEnders) में तमवार मसूद का रोल मिला और वे 2007 से 2016 तक इस शो का हिस्सा रहे.
3. हिमेश पटेल ने डैनी बॉयल की 2019 की म्यूजिकल कॉमेडी 'यस्टरडे' में अहम भूमिका निभाकर बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इसमें उन्होंने एक संघर्ष कर रहे म्यूजिशियन का रोल निभाया, जो एक दिन सोकर उठता है तो पाता है कि वह धरती पर अकेला ऐसा व्यक्ति है, जिसे 'द बीटल्स' का म्यूजिक याद है.
4. 2020 में हिमेश पटेल ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' में माहिर का रोल निभाया था. यह उनके साथ उनका पहला प्रॉजेक्ट था और इसी से उन्हें साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक का हिस्सा बनाया. 'द ओडिसी' (The Odyssey) नोलन के साथ उनका दूसरा प्रोजेक्ट है.
5. फिल्मों की लिस्ट की बात करें तो नेटफ्लिक्स की स्टार-स्टडेड मूवी 'डोंट लुक अप' (Don't Look Up), HBO की कॉमेडी सीरीज 'द फ्रेंचाइज' (The Franchise) और नेटफ्लिक्स की 'एनोला होम्स' (Enola Holmes) फ्रेंचाइज में डॉ. जॉन वॉटसन का रोल शामिल है. यह एक्टर 'स्टेशन इलेवन' (Station Eleven), 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर' (The Wonderful Story of Henry Sugar), 'द असेसमेंट' (The Assessment) और 'ग्रीडी पीपल' (Greedy People) जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स भी हिमेश पटेल की लिस्ट में शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं