विज्ञापन

भीड़ ने सिगरेट से जलाया, खींची डायमंड रिंग...अपरा मेहता ने बयां किया 20 साल पुराना खौफ

एकता कपूर के आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की सविता विरानी यानी अपरा मेहता ने 20 साल पुराना खौफनाक किस्सा बताया. जिसे याद कर वह आज भी सिहर जाती है.

भीड़ ने सिगरेट से जलाया, खींची डायमंड रिंग...अपरा मेहता ने बयां किया 20 साल पुराना खौफ
Apara mehta
instagram

टीवी के इतिहास में एकता कपूर का आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) एक ऐसा सीरियल रहा है, जिसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 2000 के दशक में इस शो की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती थी. आलम यह था कि रात होते ही लोग अपने सारे कामकाज निपटाकर टीवी स्क्रीन के सामने बैठ जाते थे. शो के स्टार्स जहां भी जाते, उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती थी.

लेकिन कभी-कभी फैंस का यही पागलपन एक्टर्स के लिए खौफनाक सपना बन जाता था. शो में तुलसी (स्मृति ईरानी) की सास बनी सविता वीरानी  का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने  एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र किया है, जिसे याद कर वे आज भी सिहर उठती हैं.

कोलकाता के प्ले में मची थी भयंकर भगदड़

हाल ही में Hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में अपरा मेहता ने बताया कि जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने टीआरपी के पीक पर था, तब वे एक गुजराती नाटक  के सिलसिले में कोलकाता गई हुई थीं. वहां उन्हें देख फेंस बेकाबू हो गए और उन्हें खींच कर पोडियम में ले गए. अपरा ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया कि उस समय कोलकाता के कला मंदिर ऑडिटोरियम में वह शो कर रहे थे, हमारे 5 शोज थे और हर एक सीट पूरी तरह पैक थी. जैसे ही मैंने स्टेज पर एंट्री ली, दर्शक क्साइटमेंट में हो गए. देखते ही देखते फैंस का हुजूम स्टेज की तरफ भाग पड़ा और मुझे चारों तरफ से घेर लिया.

हाथ मिलाते-मिलाते उंगली से खींचने लगे डायमंड रिंग

अपरा ने आगे बताया कि भीड़ इतनी बेकाबू हो चुकी थी कि लोग उन्हें धक्का देने लगे. एक्ट्रेस ने माहौल संभालते हुए जब फैंस से हाथ मिलाना शुरू किया, तो भीड़ में से कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर दी.  तब किसी ने मेरी उंगली में पहनी असली डायमंड रिंग को खींचकर निकालने की कोशिश की. इतना ही नहीं, धक्का-मुक्की के बीच किसी ने गलती से मुझे जलती हुई सिगरेट से दाग  दिया. उस पल को मैं आज भी याद कर के अंदर तक सिहर जाती हूं.

नेगेटिव सास से बनीं घर-घर की चहेती

आपको बता दें कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में शुरुआत में अपरा मेहता का रोल एक सख्त और थोड़ी नेगेटिव सास का था, जो तुलसी को पसंद नहीं करती थी. लेकिन बाद में उनका कैरेक्टर काफी पॉजिटिव हो गया और वे घर-घर में 'सविता बा' के नाम से मशहूर हो गईं.

यह भी पढ़ें: Mismatched के रोहित सराफ रोमांस छोड़ अब लड़ेंगे आजादी की जंग, OTT पर  हाथ लगी बड़ी पीरियड ड्रामा सीरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apara Mehta, Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Savita Virani, Ekta Kapoor, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com