विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

अंकिता लोखंडे संग नाम जोड़े जाने पर फूटा कुशाल टंडन का गुस्सा, बोले- यह शर्मसार करने वाली...

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने उन खबरों पर रिएक्शन दिया है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को डेट किया था.

अंकिता लोखंडे संग नाम जोड़े जाने पर फूटा कुशाल टंडन का गुस्सा, बोले- यह शर्मसार करने वाली...
कुशाल टंडन (Kushal Tandon) का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने उन खबरों पर रिएक्शन दिया है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को डेट किया था. उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के बीच ब्रेकअप के बाद उन्होंने कभी अंकिता लोखंडे को डेट नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि साल 2016 में सुशांत के साथ ब्रेकअप के बाद अंकिता और कुशाल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने इस संबंध में एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं और अपनी बात रखी है.

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 'बड़ी मुश्किल' गाने पर किया जोरदार डांस, 80 लाख बार देखा गया Video

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ नाम जोड़े जाने पर ट्वीट किया: "यह शर्मसार कर देने वाली पत्रकारिता है. सुशांत और अंकिता दोनों ही मेरे दोस्त रहे हैं. इस वक्त एक-दूसरे को दोष देने के इस खेल में मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है. मुझे कृपया इन सबसे दूर रखें. हैरानी होती है कि हम कैसी खबरों की दुनिया में जी रहे हैं."

सपना चौधरी ने ग्रीन और पिंक लहंगे में किया हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम

कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा: "दुनिया प्लीज सुशांत की आत्मा को शांति से रहने दें. यहां तो सर्कस चल रहा है और वह हीरा जरूर आसमान से यह सबकुछ देखकर हंस रहा होगा. सुशी आराम से रहो जैसे तुम हमेशा रहते थे…ये तो सिर्फ हो हल्ला है."

Sapna Choudhary ने 'चेतक' सॉन्ग पर यूं किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बता दें कि कुशाल टंडन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. कुशाल ने 2005 में ‘ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005' में भाग लिया था, जहां वो पहले रनर -अप बने थे. कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने यूनाइटेड स्टेट से अभिनय का कोर्स पूरा किया था और वहां से लौटने के बाद उन्होंने 2011 में अपना अभिनय का करियर शुरू किया था. 2011 में कुशाल टंडन ने स्टार प्लस के सीरियल 'एक हज़ारो में मेरी बहना है' से टीवी सीरियल में डेब्यू किया था. इस शो के लिए उन्हें बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (मेल) का अवार्ड भी मिला था. इसके अलावा उन्होंने सीरियल 'बेहद' से खूब लोकप्रियता मिली थी. कुशाल टंडन बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushal Tandon, Ankita Lokhande, Kushal Tandon And Ankita Lokhande, Kushal Tandon On Ankita Lokhande
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com