विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2019

Kumkum Bhagya Written Update: दिशा को देख आलिया क्या करेगी, जानिए 'कुमकुम भाग्य' के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा

Kumkum Bhagya Written Update: टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के अपकमिंग एपिसोड में जानिए क्या होगा.

Kumkum Bhagya Written Update: दिशा को देख आलिया क्या करेगी, जानिए 'कुमकुम भाग्य' के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा
Kumkum Bhagya Written Update: 'कुमकुम भाग्य' में जानें आज क्या होगा!
  • सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जानें आज क्या होगा!
  • दिशा को पार्टी में देख आलिया का कैसा होगा रिएक्शन
  • क्या अभी जाएगा प्रज्ञा के घर
नई दिल्ली:

Kumkum Bhagya Written Update: टीआरपी लिस्ट में टॉप शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' में 20 साल से बिछड़े अभी और प्रज्ञा की दूरियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पूरब, दिशा को अपनी और आलिया की वेडिंग एनीवर्सरी की पार्टी में देखकर हैरान रह जाता है. हालांकि दिशा को इस पार्टी में आने का बिल्कुल भी मन नहीं था लेकिन सीएम के ग्रुप में होने की वजह से उसे पार्टी में आना पड़ा. पार्टी में पूरब, दिशा की अपने पति के बारे में बातें सुन लेता है. वहीं अभी, बीमार सरिता से मिलने के लिए बोलता है तो विक्रम चिढ़ाता है.

Happy Eid-Al-Adha 2019: ईद का दिन है गले मिल लीजे...बकरीद के मौके पर पढ़ें मशहूर शायरी, यूं कहें Eid Mubarak

सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि विक्रम, अभी को ये कहकर चिढ़ाता है कि उसे सरिता से नहीं बल्कि प्राची की मां से मिलना है. वहीं सरिता, प्रज्ञा को कहती है कि फोन करके मिस्टर मेहरा से माफी मांगो, जिसके बाद प्रज्ञा मिस्टर मेहरा यानी अभी को वीडियो कॉल करने के बारे में सोचती है. 

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन में Twitter पर छिड़ गई War, बोले- हारने के लिए तैयार हो ऋतिक...

सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्राची टैरेस पर रणवीर का सूट साफ कर रही होगी तो वहीं रणवीर, प्राची (Mugdha Chapekar) को प्यार से देख देखेगा. दिशा पार्टी छोड़कर जा ही रही होगी कि पूरब ये देख लेगा. हालांकि आलिया, दिशा को पार्टी से जाने से रोकने की कोशिश करेगी. आलिया, दिशा को याद दिलाएगी कि आज उसकी भी वेडिंग एनिवर्सरी है. वहीं दिशा, आलिया को एनिवर्सरी के शुभकामनाएं देगी और कहेगी कि वो उन दोनों के लिए बहुत खुश है. हालांकि अब देखना होगा कि ये सब देखकर आलिया कैसा रिएक्ट करेगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya 12 August 2019 Preview Update, Kumkum Bhagya August 9 2019 Written Update, Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya Written Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com