विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

जल्द शुरू होगा 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', ये मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस नहीं आएगी नजर

बाल-कलाकार स्पंदन चतुवेर्दी समय की व्यस्तता के कारण टेलीविजन धारावाहिक 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नहीं दिखाई देंगी.

जल्द शुरू होगा 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', ये मशहूर चाइल्ड एक्ट्रेस नहीं आएगी नजर
स्टार प्लस पर आने वाले शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की कुल्फी
  • स्टार प्लस पर आने वाला है 'कुल्फी कुमार बाजेवाला'
  • नहीं दिखेंगी बाल कलाकार स्पंदन चतुर्वेदी
  • उनकी जगह होंगी मायरा सिंह
नई दिल्ली: बाल-कलाकार स्पंदन चतुवेर्दी समय की व्यस्तता के कारण टेलीविजन धारावाहिक 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में नहीं दिखाई देंगी. उनकी जगह मायरा सिंह को लिया गया है. वह स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो में अमायरा के रूप में दिखाई देंगी. चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्पंदन को धारावाहिक में भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन समय की व्यस्तता के चलते वह इसमें काम नहीं कर सकीं.

शो से पहले नंबर-1 हुए कपिल शर्मा, लिया इनकम टैक्स ऑफिसर से पंगा...

मायरा ने कहा, टेलीविजन पर यह मेरी शुरुआत है और मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं. उन्होंने कहा, मेरा किरदार उच्च वर्ग के बच्चे का है और यह एक नकारात्मक भूमिका है. 'कुल्फी कुमार बाजावाला' का प्रसारण 19 मार्च से होगा. इसकी कहानी सात वर्षीया कुल्फी (आकृति शर्मा द्वारा अभिनीत) और हर स्थिति पर गीत बनाने की उसकी योग्यता पर आधारित है. 
पठानकोट के निकट एक गांव की पृष्ठभूमि पर निर्मित धारावाहिक में दिखाया जाएगा कि कुल्फी को किसी पर परिस्थिति में उसके गीत खुशी और सकारात्मकता देते हैं. इसमें मोहित मलिक, अंजली आनंद, पल्लवी राव और मेहुल बुक जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulfi Kumar Bajewala, Shruti Sharma, Aakriti Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com