विज्ञापन

दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस

एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो रहे 'ऑफिस ऑफिस 2' के बारे में कहा कि हमारे भारत में ऐसे कई लोग हैं, जो डिश टीवी अफोर्ड नहीं कर सकते. हमें गांव-गांव तक पहुंचाने का मौका मिल रहा.

दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस
दूरदर्शन पर लौटा कॉमेडी शो ऑफिस ऑफिस 2
नई दिल्ली:

टीवी शो ऑफिस ऑफिस ने दर्शकों के बीच में धमाल मचाया था. इस शो में पंकज कपूर, संजय मिश्रा जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए थे. जनता की चॉइस को देखते हुए मेकर्स फिर से ऑफिस ऑफिस 2 दर्शकों के बीच में लेकर आए हैं. बता दें, इस शो का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया है. शो में एक्ट्रेस श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) लीड किरदार में नजर आ रही हैं. इससे पहले श्रुति को संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देख चुके हैं. संजय लीला के इस शो से श्रुति सुर्खियों में आ गईं. अगर ऑफिस ऑफिस की बात करें तो शो का आधार सरकारी दफ्तर में पहले भ्रष्टाचार और आम आदमी की समस्याओं पर आधारित था. यह कॉमेडी शो था.

'खुद को खुशनसीब मानती हूं..'

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुश नसीब मानती हूं कि मेरा नाम उन बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा जा रहा है. उनका एक इतना बड़ा शो था, जिनमें मैं लीड में दिखाई दे रही हूं. यह मुझे अचीवमेंट जैसा फील हो रहा है. इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है. जब यह शो शुरू हो रहा था, तब बहुत नर्वस थी. लेकिन सब अच्छा हो गया. ऑफिस ऑफिस 25 साल पहले आया था. इसके बाद इन दिनों सेकंड पार्ट आया है. अगर 25 साल पहले अगर पार्ट 2 बनता है तो मुझे नहीं लगता कि कोई रिप्लेस होता. पहले जो पुराना ऑफिस ऑफिस था, सभी कास्ट ने शानदार काम किया है. मुझे नहीं लगता कि उनको कोई रिप्लेस कर सकता है. क्योंकि आज भी वो लोग मेरे दिमाग में हैं. ना ही मेरी इतनी हिम्मत है कि उनको मैं रिप्लेस करूं. मैं अभी बहुत छोटी हूं, मेरा नाम जुड़ रहा है, इतना ही बहुत है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- पिता के बाद पति ने छोड़ा साथ, बेटियां हुईं दूर, तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन

'दूरदर्शन' पर हो रहा टेलीकास्ट

शो को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि देखा जाए तो दूरदर्शन हिस्ट्री का पहला चैनल है. दूरदर्शन ने ऐसे कमाल के शोज टेलीकास्ट किए हैं. मैं बचपन में अपनी नानी के यहां दूरदर्शन देखती थी. मैं अपने दादाजी के साथ दूरदर्शन देखती थी. एक समय में दूरदर्शन पर इतना शानदार कंटेंट आता था. अगर आप कंपेयर करेंगे तो अगर आपका कंटेंट वीक है तो क्या फायदा है. आज भारत में ऐसी कई जगह हैं. जहां डिश टीवी नहीं मिलेगी. मैंने काफी बड़े-बड़े चैनल्स में काम किया है. लेकिन दूरदर्शन के माध्यम से मुझे उन गांव और जगहों पर पहुंचने के लिए मौका मिल रहा है. जहां मैं नहीं पहुंच पाई हूं. इसलिए हम भारत के कोने तक पहुंच रहे हैं. इस समय हर कोई डिश टीवी अफोर्ड नहीं कर सकता. क्योंकि हमें पता है कि हमारा देश इतना अमीर नहीं है. हमारे भारत में ऐसे कई लोग हैं, जिनके घर पर डिश टीवी नहीं है. लेकिन टीवी होगी तो उन पर नेशनल फिल्में आती हैं. इसलिए मुझे उन लोगों तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है, जहां दूसरे चैनल्स नहीं पहुंच पाए.

पुरानी यादों को ताजा किया

शूटिंग के पलों को याद करते हुए कहा कि हम सभी कास्ट एक साथ बैठकर खाना खाते थे. जब भी मौका मिलता था, हम गाते थे, कभी-कभी सेट पर लाइटिंग चेंज होती थी तब भी हम मौज मस्ती करते थे. जहां वर्क प्रेशर के दौरान में हम यूनिटी में साथ खड़े होकर एक दूसरे को पुश करते थे.

ये भी पढ़ें: 'हीरामंडी 2' पर बड़ा अपडेट, पता चल गया क्या होगी सीरीज की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com