विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

कृष्णा अभिषेक ने लॉरेन गॉटलिब के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर किया ऐसा डांस, देखती रह गई पब्लिक...VIDEO वायरल

हाल में कृष्णा ने एक्टर और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं.

कृष्णा अभिषेक ने लॉरेन गॉटलिब के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर किया ऐसा डांस, देखती रह गई पब्लिक...VIDEO वायरल
कृष्णा अभिषेक का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अपनी कॉमेडी से सभी को लोटपोट कर देने वाले एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक एक कमाल के डांसर भी हैं. अलग-अलग कैरेक्टर्स में दर्शकों को गुदगुदाने वाले कृष्णा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. कृष्णा अपने डांस के वीडियोज भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं. हाल में कृष्णा ने एक्टर और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं. कृष्णा अभिषेक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लॉरेन के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.

सड़क पर बिंदास होकर डांस करते कृष्णा और लॉरेन के डांस मूव्स कमाल के हैं. कृष्णा अक्षय कुमार के साथ 2014 में आई अपनी फिल्म ‘एंटरटेनमेंट' के सॉन्ग जॉनी-जॉनी पर डांस करते दिख रहे हैं. कृष्णा के इस डांस वीडियो पर उनके फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. इस पोस्ट कर कमेंट करते हुए आरजे आलोक ने लिखा, 'कड़क भाई और एलजी'. एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने लिखा, 'अमेजिंग.. सुपर-डुपर', वहीं एक्ट्रेस आरती नागपाल ने 'ओय होय' लिखते हुए पोस्ट पर कमेंट किया. वहीं कृष्णा के फैन 'फैंटास्टिक' और 'अमेजिंग' लिख कर उनकी तारीफ करते दिखे.

बता दें कि हाल में द कपिल शर्मा शो का नया सीजन शुरू हुआ है, जिसमें कृष्णा नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में कृष्णा के फैन उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. 10 सितंबर से इस शो ने वापसी की है, लेकिन कृष्णा इस बार शो का हिस्सा नहीं हैं. सुनील ग्रोवर और अली असगर जैसे सितारों के बाद कृष्णा की शो से विदाई को लेकर फैंस काफी निराश हैं और कृष्णा के शो को छोड़ने की वजह जानना चाहते हैं. हालांकि कृष्णा ने कपिल शर्मा के साथ किसी भी अनबन की खबर को सिरे से खारिज किया है और शो छोड़ने की वजह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने को बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauren Gottlieb, Krushna Abhishek, Krushna Abhishek And Lauren Gottlieb, Lauren Gottlieb Krushna Abhishek Dance Video, Krushna Abhishek Viral Video, Krishna Abhishek Dance Video, Krushna Abhishek Instagram, Johnny Johnny Song, Krushna Abhishek Dance On Johnny Johnny Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com