मशहूर कॉमेडियन अली असगर अपने दादी के किरदार के लिए खूब लोकप्रिय रहे हैं, उन्होंने द कपिल शर्मा शो में दादी का रोल प्ले किया था. इसके अलावा कहानी घर-घर की, एफआईआर और जुड़वां 2 जैसी फिल्में और टीवी शोज भी कर चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वह छोटे पर्दे से दूर हैं और अपनी कॉमेडियन की इमेज को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में एक एनडीटीवी के साथ बातचीत के दौरान अली असगर ने बताया कि उनके कपिल शर्मा शो को छोड़ने के पीछे की वजह क्या थी.
एनडीटीवी के साथ बातचीत में अली असगर बता रहे हैं कि उन्होंने कपिल शर्मा शो क्यों छोड़ा? उन्होंने बताया कि एक ही तरह का किरदार निभा कर एक्टर स्लॉटेड हो जाते हैं. आपके ऊपर ठप्पा लग जाता है कि यह तो कॉमेडियन है या यह ड्रामा वाला है. यह इसी तरह के रोल करेगा, उससे एक एक्टर बेचारा फंस जाता हैं. उसको तोड़ने के लिए मैं कई दिनों से टेलीविजन पर नहीं था, क्योंकि जो कॉमेडी वाली इमेज थी उसके फायदे भी बहुत हुए हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर उसके नुकसान भी हैं.
-
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
इंटरव्यू में जब अली असगर से पूछा गया कि क्या वह अपने फैंस के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि जब मैं बाहर जाता हूं, तो लोग मुझसे शो में वापसी को लेकर पूछते हैं. जब आप ट्रैवल करते हैं, आप लोगों से मिलते हैं तो आपको पता चलता है कि ऑडियंस आपको कितना रिस्पेक्ट करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 2017 से मैं उस किरदार में नहीं हूं, 8 साल हो गए हैं लेकिन आज भी लोग उस किरदार को उतना ही प्यार करते हैं और याद करते हैं..
अली असगर एक एक्टर और कॉमेडियन हैं, वह कपिल शर्मा शो में दादी के किरदार के लिए जाने जाते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अली ने होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी हासिल की और विदेश के कई होटल में काम भी किया हैं. उन्होंने 1990 के दशक में कहानी घर घर की, एफआईआर जैसे टीवी शोज किए हैं. इसके अलावा वह एक स्टैंड अप कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस में भी नजर आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं