विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

कपिल शर्मा को लेकर अब 'बंपर' ने भी बोला, 'मुझे बड़ा बुरा लगेगा अगर...'

कपिल के सेट पर 'बंपर' का किरदार निभाने वाले एक्टर कीकू शारदा ने भी कपिल के पक्ष में बोलते हुए मीडिया से रिक्वेस्ट की है.

कपिल शर्मा को लेकर अब 'बंपर' ने भी बोला, 'मुझे बड़ा बुरा लगेगा अगर...'
कपिल शर्मा और कीकू शारदा (फाइल फोटो)
  • कपिल से सपोर्ट में आए कीकू
  • कहा, उन्हें थोड़ा स्पेस दें
  • शिल्पा शिंदे भी कर चुकीं है सपोर्ट
नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ हुए जर्नलिस्ट विवाद के बाद अब उनके को-स्टार्स ने सपोर्ट करना शुरू कर दिया हैं. कपिल के सेट पर 'बंपर' का किरदार निभाने वाले एक्टर कीकू शारदा ने भी कपिल के पक्ष में बोलते हुए मीडिया से रिक्वेस्ट की है. एक मीडिया इवेंट में पहुंचे कीकू शारदा ने कपिल शर्मा के विवाद को लेकर कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं उनके साथ काफी अर्से से काम कर रहा हूं, आप लोग भी उनके शोज को देखते आ रहे हैं. बहुत खुशियां फैलाई हैं और बहुत हंसी-मजाक किया है. तो अगर आज जब वह खुद कहते हैं कि उनकी तबियत खराब है तो उन्हें थोड़ा सा स्पेस दीजिए.'

शिल्पा शिंदे ने सुनील ग्रोवर से कहा, ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे’, देखें Video

कीकू शारदा ने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, 'मैं सभी दोस्तों, मीडिया से रिक्वेस्ट करूंगा कि उन्हें थोड़ा सा स्पेस दे दो, उन्हें थोड़ा रिलैक्स फील करने दो. वह अभी खुद को अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. लेकिन मुझे बड़ा बुरा लगेगा अगर ऐसा बड़ा कलाकार, जिनके साथ हम काम कर चुके हैं; वह वापस नहीं दिखाई देते हैं या कम वक्त के लिए दिखाई देते हैं. मैं उनके लिए दुआ करता हूं कि वह जल्द ही ठीक हो जाए. वह जरूर जोरदार अंदाज में वापस आएंगे. मुझे क्या पूरे देश को इंतजार रहता है कि वह कब अपना शो करें और जोश में करें.'

अब क्या होगा कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का? शूट नहीं हुए नए एपिसोड

कीकू ने कपिल के जर्नलिस्ट विवाद को लेकर भी कहा, 'कपिल एक स्पेसिफिक पोर्टल की वजह से हेजिटेट हुए, मेरे बारे में भी भला-बुरा कहा गया है. मैं भी उस पोर्टल को इग्नोर करने की कोशिश करता हूं, क्योंकि वह अपनी इन्फॉर्मेशन कहां से लाते हैं. इस बात पर गुस्सा होना वाजिब है, हमको भी बुरा लगता है कि हमारे बारे में अजीब-अजीब लिखा जाता है.' बता दें कि इससे पहले बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने भी कपिल का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था.

VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiku Sharda, Kapil Sharma, Kapil Sharma Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com