विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2024

खतरों के खिलाड़ी 14 के नए प्रोमो में दिखा हैरत अंगेज स्टंट, हेलीकॉप्टर से सीधे गाड़ी की छत पर कूदे रोहित शेट्टी

KKK-14 के नए प्रोमो को जियो सिनेमा के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती, गशमीर महाजनी, करन वीर मेहरा, आसिम रियाद, शालीन भनोट और निमृत कौर को दिखाया गया.

खतरों के खिलाड़ी 14 के नए प्रोमो में दिखा हैरत अंगेज स्टंट, हेलीकॉप्टर से सीधे गाड़ी की छत पर कूदे रोहित शेट्टी
खतरों के खिलाड़ी 14 का प्रोमो रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

रोहित शेट्टी के एक्शन पैक्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 का प्रोमो रिलीज हो चुका है और इस बार रोहित शेट्टी खतरों की नई कहानियां पेश करने का दावा कर रहे हैं. प्रोमो में कुछ खतरनाक स्टंट्स की झलक दिखाई गई है. खुद रोहित शेट्टी पहले एक चॉपर में नजर आते हैं और फिर चॉपर से एक गाड़ी पर लैंड करते हैं. अब खुद ही सोचिए कि प्रोमो में इतना धांसू एक्शन और धमाल दिखा रहे हैं तो फिर शो में कितना कुछ होगा. 

KKK-14 के नए प्रोमो को जियो सिनेमा के ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में सुमोना चक्रवर्ती, गशमीर महाजनी, करन वीर मेहरा, आसिम रियाद, शालीन भनोट और निमृत कौर को दिखाया गया. इस प्रोमो के के साथ कैप्शन में लिखा है, हॉलिडे डेस्टिनेशन बनेगा खिलाड़ियों को नया नाइटमेयर, क्योंकि जल्द आ रही  है डर की कहानियां इन रोमानिया.

नए प्रोमो को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अलग अलग सेलेब्स के फैन्स उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं. एक ने लिखा, आसिम ब्रो छा जाना. एक ने लिखा, मुझे तो अभिषेक का इंतजार है. एक बोला, लंबे समय बात आसिम वापस स्क्रीन पर लौट रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस के खत्म होने के बाद से इस शो के फैन्स को नए सीजन का इंतजार रहता है लेकिन इस बार इंतजार थोड़ा लंबा हो गया. नए प्रोमो पर भी ज्यादातर लोगों का यही कमेंट था कि अब तारीख भी अनाउंस कर दो कि आखिर ये शो शुरू कब हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatron Ke Khiladi 14, Khatron Ke Khiladi 14 New Season, Khatron Ke Khiladi Rohit Shetty, Khatron Ke Khiladi 14 Rohit Shetty, Khatron Ke Khiladi 14 Romania
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com