बिग बॉस दर्शकों का बेहद पसंदीदा रियलिटी शो है, इस शो ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और ओटीटी पर भी इसका वर्जन आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब तक शो के 18 हिट सीजन आ चुके हैं और मेकर्स अब 19वें सीजन की तैयारी में लगे हुए हैं. दर्शक बड़ी बेसब्री से 19वें सीजन के इंतजार में हैं लेकिन इसमें अभी थोड़ा वक्त है. बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन टीम और चैनल के बीच कुछ दिक्कतें आ गई थीं जिसकी वजह से बिग बॉस-19 और खतरों के खिलाड़ी-15 का फ्यूचर भी अभी तय नहीं हो पाया.
कुछ रिर्पोट्स में यह भी कहा गया की शायद इस साल ये शो बंद हो सकते हैं या फिर किसी और चैनल पर शिफ्ट हो सकते हैं. पहले कहा जा रहा था कि ये शो सबसे लंबा चलने वाला सीजन होगा और 30 जून से शुरू होने वाला है. हालांकि अब जून खत्म होने को है और अभी तक इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है. ना ही कोई प्रोमो रिलीज हुआ ना कोई प्रमोशन हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहुत सारे नए मसाले लेकर आएगा बिग बॉस-19
टेली चक्कर की रिर्पोट के अनुसार इस साल सीक्रेट रूम वापस आ रहा है. यह कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आता है. इसमें कंटेस्टेंट सीक्रेट रूम में रह कर घर के बाकी सदस्यों पर नजर रख सकते हैं. यह कॉन्सेप्ट सीजन 13 में भी था जो दर्शकों को काफी मजेदार लगा था. मेकर्स दर्शकों के रिएक्शन सुन कर इस कॉनसेप्ट को वापस लेकर आने की सोच रहे हैं. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस बार राशन कमाने के लिए फिजिकल टास्क होंगे और इन पर ध्यान दिया जाएगा. शो मेकर्स ने नए सीजन के लिए सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स से बातचीत शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इस बार डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शशांक व्यास शामिल हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं