विज्ञापन

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति का बदला गेम, सोचकर देना होगा जबाव, अमिताभ बोले 'अब पहले नहीं, हॉटसीट पर रूककर बनेगी बात

अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 18' 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. इस बार शो के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. जिसमें साफ कर दिया सोचने से नहीं रूककर खेलने से होगा फायदा

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति का बदला गेम, सोचकर देना होगा जबाव, अमिताभ बोले 'अब पहले नहीं, हॉटसीट पर रूककर बनेगी बात
kaun Banega crorepati promo
instagram

KBC 18 Promo Launch: देवियों और सज्जनों..." बिग बी की दमदार आवाज के साथ हॉटसीट पर एक बार फिर रोमांच लौट रहा है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस बार सेटिंग भी अलग है और गेम का रूल भी.  शो का नया सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा. लेकिन इस बार सिर्फ सवालों के सही जवाब याद होना काफी नहीं होगा, क्योंकि KBC का पूरा गेम बदलने वाला है. 

अब खेल पहले जैसा नहीं 

 केबीसी 18  शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन साफ कहते हैं कि इस बार भूगोल, इतिहास, खेल और विज्ञान का ज्ञान ही आपको करोड़पति नहीं बना पाएगा.बल्कि इस बार KBC में जवाब देने से पहले खुद को रोकना पड़ेगा. ...सोचना पड़ेगा."इस एक लाइन ने पूरे शो का कॉन्सेप्ट बदल दिया. अब कंटेस्टेंट्स को सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि सोच-समझकर जवाब देना होगा.

प्रोमों को लेकर मेकर्स का कहना है कि इस सीजन में 'सोचने' पर ज्यादा फोकस करने की बजाय सिर्फ ज्ञान काफी नहीं, एक पल रुककर फैसला लेने से ही खेल पलट सकता है. 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' 10 अगस्त 2026 से हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी और सोनी लिव पर शुरू होगा.

अब फोन में मिल जाता है हर जवाब

तीसरे प्रोमो में बिग बी ने मजेदार अंदाज में कहा कि आजकल हर सवाल का जवाब लोगों की जेब में मौजूद है. उन्होंने कहा- आजकल   AI और आधुनिक तकनीक के दौर में सवालों के जबाव मिलना आसान हो गया है.

बिग बी की आने वाली फिल्में

KBC 18 के अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सेक्शन 84' रिलीज का इंतजार कर रही है. वहीं 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में भी वह नजर  आएंगे, जो साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. 

फिलाहल मेकर्स KBC 18 के नए प्रोमो के लॉन्च के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फैंस जानने में लगे है कि शो का फॉर्मेट कैसा रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर को AI भी नहीं कर सकता कॉपी, अमिताभ बच्चन के सामने अमिताभ बन पूछा जया के बारे में ऐसा सवाल, बिग बी की नहीं रुकी हंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati (KBC), Television, Entertaiment, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com