सुनील ग्रोवर जब भी स्क्रीन पर आते हैं, कुछ न कुछ धमाका जरूर करते हैं—लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही पार कर दी. अपनी कमाल की मिमिक्री के लिए मशहूर सुनील ने अमिताभ बच्चन का ऐसा रूप अपनाया कि लोग सच में धोखा खा गए. आजकल जहां AI से किरदार बनाए जा रहे हैं, वहीं सुनील ने अपने टैलेंट से सबको चौंका दिया. आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, रोहित शर्मा और कादर खान की मिमिक्री से पहले ही वाहवाही लूट चुके सुनील इस बार पूरी तरह बिग बी बनकर छा गए. आवाज से लेकर हावभाव तक इतना परफेक्ट कि दर्शकों को यकीन ही नहीं हुआ कि वो असली अमिताभ नहीं हैं.
रोहित शर्मा की चर्चा के बीच सुनील ग्रोवर का पुराना वीडियो वायरल
टीवी के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब सुनील, अमिताभ बच्चन के अवतार में पहुंचे, तो ऐसा लगा मानो एक ही मंच पर दो-दो अमिताभ मौजूद हों. उनका अंदाज इतना असली था कि लोग पहचान ही नहीं पाए कि असली कौन है और नकली कौन. उनकी इस परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों को दंग कर दिया, बल्कि खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपके घर में आप AB,
— कल्कि (@JambudweepSe) April 13, 2026
आपके सुपुत्र AB,
आपकी बहू भी AB,
आपकी पोती भी AB,
लेकिन आपकी पत्नी का नाम JB (जय बच्चन) है , जब आप घर पर जातें हैं तो उनको क्या बुलाते है?
केबीसी : अमिताभ बच्चन जी/ सुनील ग्रोवर
😍 pic.twitter.com/vuH017EYpE
ये भी पढ़ें- आशा भोसले की निधन की खबर से पाकिस्तान में बवाल, इस वजह से न्यूज चैनल को मिला नोटिस
अमिताभ के लुक में दिखे सुनील
शो में सुनील ग्रोवर पूरी तरह से अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए. उन्होंने सूट-बूट, हेयरस्टाइल, बोलने का अंदाज और एक्सप्रेशन तक को इतने सटीक तरीके से कॉपी किया कि ऐसा लगा मानो खुद बिग बी मंच पर मौजूद हों. उनके इस रूप को देखकर सेट पर मौजूद दर्शक तालियों से गूंज उठे. खास बात ये रही कि अमिताभ बच्चन भी सुनील की इस मिमिक्री को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
मजेदार सवाल-जवाब से बंधा समां
सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के अंदाज में कई मजेदार सवाल पूछे. इस दौरान परिवार को लेकर किए गए सवाल ने सबको खूब हंसाया. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके घर में चार ‘AB' हैं, आप खुद (अमिताभ बच्चन), आपका बेटा (अभिषेक बच्चन), आपकी बहू (ऐश्वर्य राय बच्चन) और आपकी पोती (आरध्या बच्चन), लेकिन आपकी पत्नी 'JB' यानी जया बच्चन है. तो आप जब घर पर जाते हैं, तो उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं. इस दौरान चार ऑप्शंस में देवी जी, JB जी, बेबी जी और सुनती ही जी शामिल थे. इस पर अमिताभ बच्चन ने भी हंसते हुए 'सुनती ही जी' जवाब दिया, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया.
हाल ही में बने रोहित शर्मा
सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक एडवर्टाइजमेंट के लिए स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा का किरदार निभाया और अपने अंदाज से सबको चौंका दिया. उन्होंने हिटमैन को इतना परफेक्टली कॉपी किया कि देखने वालों को असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया. दरअसल, रोहित शर्मा अपने मजेदार अंदाज और कभी-कभी भूल जाने वाली आदत को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. सुनील ग्रोवर ने इसी खासियत को पकड़ते हुए उसे कैमरे पर उतारा, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढे़ं- जनाई भोसले का दादी आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्ट, बयां किया दर्द, लिखा- शब्दों में कुछ कह पाना कठिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं