विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शादी और बेवफाई पर बोलीं कश्मीरा शाह, कहा- मेरा भरोसा हिल गया

गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की और कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शादी और बेवफाई पर बोलीं कश्मीरा शाह, कहा- मेरा भरोसा हिल गया
गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने बेवफाई पर कही ये बात
नई दिल्ली:

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे पर कमेंट कर रहे हैं. जबकि अब सुपरस्टार के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए शादियों और बेवफाई पर निराशा जाहिर की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें आसमान में दिल के आकार का धुंध है. अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के जरिए सवाल उठाया है कि क्या 'सच्चा प्यार' अब भी होता है. 

कश्मीरा शाह ने बेवफाई पर दिया रिएक्शन

कश्मीरा ने लिखा, "क्या यही सच्चा प्यार होता है? क्या ये सच में होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार कर सकता है कि उसके लिए पैसे खर्च करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां मिलता है? और वो इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को धोखा देते देखकर मेरा भरोसा हिल गया है. लगता है मुझे हकीकत की थोड़ी सी झलक चाहिए."

ये भी पढ़ें- निरहुआ की पटना से पाकिस्तान 2 का आया टीजर, कैदी बनकर दिखाया देशप्रेम तो लोग बोले- गरीबों की धुरंधर

सुनीता आहूजा ने लगाए थे अफेयर के आरोप

गौरतलब है कि कश्मीरा का यह पोस्ट उनके पति कृष्णा अभिषेक के सुपरस्टार मामा गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पब्लिक झगड़े के बीच आया है. अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अपने रिश्ते के बारे में अलग-अलग और तीखे कमेंट्स कर रही हैं। साथ ही, पब्लिक में अभिनेता के छवि खराब कर रहा हैं. सुनीता अहूजा ने पॉडकास्ट में शादी में बेवफाई को लेकर खुलकर बातें की, जिसमें दावा किया गया है कि गोविंदा के अफेयर्स रहे हैं. कुछ दिन पहले, सुनीता अहूजा ने पैपराजी से बात करते हुए गोविंदा को अपनी नई हीरोइन का 'शुगर डैडी' कहा था, जिसके साथ, सुनीता अहूजा के मुताबिक, उसका अफेयर चल रहा है. 

गोविंदा का रिएक्शन हुआ वायरल

सुनीता अहूजा के चौंकाने वाले दावों ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. इस पर, गोविंदा ने कुछ समय पहले रिएक्ट भी किया था. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि सुनीता अहूजा उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने उनसे मुख्य रूप से गालीगलौज बंद करने और अपनी गालियों पर थोड़ा कंट्रोल रखने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनके साथ एक बहुत छोटी एक्ट्रेस थी, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका अफेयर चल रहा है और यह भी कहा कि बॉलीवुड के इतिहास में कई बड़े स्टार्स ने अपने से बहुत कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है. 

ये भी पढ़ें- 21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी सीरियल में बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashmira Shah, Sunita Ahuja, Bollywood, Govinda Daughter In Law, Govinda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com