विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2023

17 साल बाद मिले 'कसम से' के मिस्टर वालिया और बानी, सामने आई तस्वीर, फैंस बोले- यह तो बिल्कुल

कसम से (Kasamh Se) की बानी यानी एक्ट्रेस प्राची देसाई ने सीरियल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.

17 साल बाद मिले 'कसम से' के मिस्टर वालिया और बानी, सामने आई तस्वीर, फैंस बोले- यह तो बिल्कुल
कसम से सीरियल की बानी यानी प्राची देसाई ने कही ये बात
नई दिल्ली:

कसम से (Kasamh Se) सीरियल, जो साल 2006 में आया था. इसकी गिनती अब तक के हिट सीरियल में गिना जाता है. बानी और जय वालिया का किरदार, जिसे प्राची देसाई (Prachi Desai) और राम कपूर (Ram Kapoor) ने निभाया था. वहीं अब 17 साल बाद दोनों का लुक पूरी तरह बदल चुका है. इसी बीच लीड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने अपने रोल से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं. 

एक इंटरव्यू ने प्राची देसाई ने बताया है कि उन्होंने कसम से के ऑडिशन में अपनी उम्र को लेकर झूठ बोला था. दरअसल, एक्ट्रेस ने कहा कि वह 16 साल की थी और कुछ ही समय में 17 की होने वाली थीं. लेकिन ऑडिशन के लिए 18 से ज्यादा उम्र की लड़की की तलाश थी. इसलिए उन्होंने रिज्यूमे में 18 साल की एज लिख दी. 

हालांकि इससे उनकी दमदार एक्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ा और वह आज भी फैंस को बानी के किरदार के कारण याद आती हैं. इसी बीच अपने कसम से फैंस के लिए उन्होंने अपने को स्टार राम कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prachi Desai, Tv Actress Prachi Desai, Kasam Se, Kasam Se Actress Prachi Desai, Kasam Se Bani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com