- करिश्मा तन्ना का वीडियो हुआ वायरल
- अपने फेस पर एलोवेरा लगाती नजर आईं एक्ट्रेस
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10)' का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शो को पहली बार किसी लड़की ने जीता है. ऐसे में हर कोई करिश्मा तन्ना की खूब तारीफ कर रहा है. बता दें, करिश्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने वीडियो से फैन्स का मनोरंजन करती नजर आ जाती हैं. करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna Video) का एक वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में 'खतरों के खिलाड़ी' विनर अपने फेस पर एलोवेरा लगाती नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) एलोवेरा तोड़ रही हैं, उसके बाद हल्के हाथ से उसे अपने चेहरे पर मल रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "फ्रेश एलोवेरा जेल, यह मेरी रोजाना की प्रकिया है. इससे स्किन फ्रैश और टाइट रहती है."
बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर पर समय बिता रही हैं, लेकिन वह अकसर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं. करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को जबरदस्त पहचान बिग बॉस के सीजन 8 (Bigg Boss 8) से मिलीं थी. हाल ही में उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10)' की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं