सिर्फ 12 घंटे के लिए मुंबई आई हैं करीना कपूर (Kareena Kapoor)
खास बातें
- करीना कपूर 12 घंटे के लिए आईं मुंबई
- लंदन में वैकेशन पर थीं करीना
- सैफ और तैमूर भी हैं लंदन में
नई दिल्ली: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. रिपोर्टों के मुताबिक वे सिर्फ 12 घंटे के लिए ही मुंबई आई हैं और उन्हें काम से जुड़े एक कमिटमेंट को पुरा करना है. रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि वे सिर्फ 12 घंटे के लिए मुंबई आई हैं, और उसके लिए उन्होंने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ लंदन की छुट्टियों को बीच में ही छोड़ दिया. करीना कपूर खान इन दिनों तैमूर और सैफ के साथ यूके में छुट्टियां मना रही हैं.