कपिल शर्मा (फाइल फोटो)
- कपिल का ट्विटर अकाउंट हैक
- हैकर ने अपशब्दों का किया था इस्तेमाल
- खुद ट्वीट करके दी जानकारी
नई दिल्ली:
सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर 'फैमिली टाइम विद कपिल' शो से वापसी करने के बाद कपिल शर्मा पर एक बार फिर से बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं. कपिल के अकाउंट पर अचानक कई अपशब्द ट्वीट हुए, जिसके थोड़ी देर बाद कपिल ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी कि पिछले ट्वीट को इग्नोर करिएगा, क्योंकि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था. बता दें कि हैकर ने कपिल के ऑफिशियल हैंडल से न सिर्फ ट्वीट किये गए बल्कि कुछ फॉलोअर्स और ट्विटर यूजर्स के रिप्लाई में भद्दे शब्दों का इस्तेमाल भी किया. लगभग आधे घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी.
खिरकार मान ही गए डॉ. गुलाटी, कपिल शर्मा के साथ जल्द कर सकते हैं काम
हैकर ने कपिल के अकाउंट से एक ट्वीट में लिखा, ''मैंने अपनी मेहनत से पैसा कमाया है. मैं भारत में टैक्स देता हूं. चाहे मैं अमेरिका से कमाऊ या फिर पाकिस्तान से.. लेकिन मैं भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में मदद कर रहा हूं. *** आप मेरी मेहनत को कैसे भूल सकते हैं.''
हैकर द्वारा ऐसे ही कई ट्वीट के बाद कपिल ने लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर कंट्रोल करते हुए ट्वीट करके जानकारी दी और लिखा, ''सभी को हैलो, कृपया मेरे पुराने अपशब्द वाले ट्वीट को इंग्नोर करिएगा, क्योंकि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया था. इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगता हूं. सभी को प्यार.'' हालांकि बाद में इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया.
VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Kapil Sharma account is hacked pls don't troll him pic.twitter.com/pewuxRJoWK
— kapilian prash official⭕ (@prashanthftwks) April 6, 2018
हैकर द्वारा ऐसे ही कई ट्वीट के बाद कपिल ने लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर कंट्रोल करते हुए ट्वीट करके जानकारी दी और लिखा, ''सभी को हैलो, कृपया मेरे पुराने अपशब्द वाले ट्वीट को इंग्नोर करिएगा, क्योंकि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया था. इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगता हूं. सभी को प्यार.'' हालांकि बाद में इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया.
VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kapil Sharma, Kapil Twitter Account Hacked, Family Time With Kapil