विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

कपिल शर्मा को अपनी ही स्टूडेंट से हो गया था प्यार, अमीर घर से थी लड़की- पढ़ें पूरा किस्सा

लोग कहते हैं कि कुछ कहानियां किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं हैं और जाहिर तौर पर कपिल शर्मा और गिन्नी की प्रेम कहानी में भी ऐसा ही था.

कपिल शर्मा को अपनी ही स्टूडेंट से हो गया था प्यार, अमीर घर से थी लड़की- पढ़ें पूरा किस्सा
पढ़ें कपिल शर्मा की प्रेम कहानी
नई दिल्ली:

लोग कहते हैं कि कुछ कहानियां किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं हैं और जाहिर तौर पर कपिल शर्मा और गिन्नी की प्रेम कहानी में भी ऐसा ही था. कॉमेडी स्पेशल 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल' के साथ नेटफ्लिक्स पर अपने बहुप्रतीक्षित स्ट्रीमिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं. यह नेटफ्लिक्स पर 28 जनवरी को रिलीज होगा. कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपने जीवन के प्यार से कैसे मिले. दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंध गए. Kapil Sharma ने अपनी प्रेम कहानी को बहुत ही शानदार अंदाज में बयां भी किया है. 

अपने जीवन की एक मजेदार झलक देते हुए Kapil Sharma ने बताया, 'गिन्नी जालंधर के गर्ल्स कॉलेज में थी और मुझसे 3-4 साल छोटी थी. मैं अपना पीजी डिप्लोमा कमर्शियल आर्ट्स में कर रहा था और पॉकेट मनी की जरूरत थी. मैं हमेशा थिएटर में भाग लेता था और दूसरे कॉलेजों में जाता था. गिन्नी मेरी छात्रा थी और वास्तव में होनहार थी. वह हिस्ट्रियोनिक्स और स्किट में अच्छी थी और इसलिए मैंने उसे अपना असिस्टेंट बनाया. साथ ही वह एक संपन्न परिवार से थी. मुझे याद है कि वह हर दिन एक महंगी कार से कॉलेज आती थी और मैं अपनी स्कूटर की सवारी करता था. पहले उसका दिल मुझ पर आया, लेकिन मुझे हमेशा अपने क्लास डिफरेंस की वजह से संदेह था कि कुछ भी हो सकता है. मेरे एक दोस्त ने मुझे यह भी बताया कि गिन्नी मुझे पसंद करती है लेकिन मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम दोनों के बीच कुछ भी संभव होगा. लेकिन ईश्वर बहुत मेहरबान है, और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनसे शादी की. उन्होंने हमेशा मेरा बहुत सपोर्ट किया है. मुझे याद है, जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था और मैंने अपने जीवन में चीजों को ठीक करने का फैसला किया, उसके बाद मैंने सबसे पहले उससे शादी की. आज, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे 2 प्यारे बच्चे मिले हैं.'

Netflix की वेब सीरीज 'यह काली काली आंखें' की टीम से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Ginni, Kapil Sharma Love Story, Kapil Sharma: I’m Not Done Yet, Kapil Sharma On Netflix, Kapil Sharma Wife, Kapil Sharma Comedy Shows, The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com