एसएस राजामौली (SS Rajamouli) जब भी किसी नई फिल्म का ऐलान करते हैं तो फैंस के बीच एक अलग ही माहौल बन जाता है. उनकी फिल्मों का नाम सुनते ही लोगों को बड़े सेट, दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन याद आ जाता है. यही वजह है कि उनकी अगली फिल्म वाराणसी (Varnasi Movie) को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लगातार इसकी चर्चा हो रही है और हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म कैसी होगी और कितने पार्ट में आएगी. इन्हीं सवालों और उत्सुकता के बीच खुद फिल्म के निर्देशक राजामौली में लोगों से फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है.
राजामौली ने बताया वाराणसी के कितने पार्ट होंगे
एस एस राजमौली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वाराणसी एक ही पार्ट में रिलीज होने वाली फिल्म है, इसे दो भागों में नहीं बांटा जाएगा. ये खबर उन लोगों के लिए और ज्यादा खास है, जो सोच रहे थे कि ये भी उनकी पिछली फिल्मों की तरह मल्टी पार्ट प्रोजेक्ट होगा. रेडिट पर r/tollywood नाम से बने पेज पर वाराणसी फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली का एक इंटरव्यू शेयर किया गया.
इस इंटरव्यू में वो बता रहे हैं कि हमने कुछ समय के लिए वाराणसी को दो पार्ट में बनाने का विचार किया, लेकिन हमने बहुत जल्द ही ये आइडिया छोड़ दिया. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे से 3 घंटे 20 मिनट के बीच होगा, यानी कि ये सिर्फ एक पार्ट फिल्म होगी. यह फिल्म लंबी जरूर होगी लेकिन पूरी कहानी को एक ही फिल्म में दिखाया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि कहानी इतनी दमदार है कि इसे एक ही पार्ट में दिखाना सही लगा. अगर इसे दो हिस्सों में बांटा जाता तो कहानी का असर कम हो सकता था.
Varanasi is a one-part film – SSR
by u/USERNAME in r/tollywood
वाराणसी में पहली बार साथ दिखेंगे प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू
एसएस राजामौली की फिल्मों का ट्रैक रिकार्ड देखा जाए तो उनकी फिल्में दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं. बाहुबली, आरआरआर जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया कि अगर कंटेंट मजबूत हो तो रन टाइम ज्यादा होने से फर्क नहीं पड़ता है. इसी भरोसे से वो वाराणसी को भी बड़े पैमाने पर पेश करने जा रहे हैं, इस फिल्म में महेश बाबू के साथ बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं. वैसे भी वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की जोड़ी को पहली बार एक साथ देखा जा सकेगा.
आज के समय में बड़ी बजट की फिल्में दो से तीन पार्ट में बनाई जा रही है, लेकिन एसएस राजामौली का ये कंफर्मेशन की वाराणसी फिल्म केवल एक पार्ट में आएगी, इसे सुनकर दर्शकों का इंतजार और एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. वर्ना अधिकतर फिल्में इन दिनों दो पार्ट से कम में तो नहीं ही आ रही हैं. चाहे वो चलें या नहीं, लेकिन दो पार्ट बनाने का शौक इन दिनों चरम पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं