विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

अब क्या होगा कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का? शूट नहीं हुए नए एपिसोड

कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन यह एक बार फिर से विवाद में घिरता हुआ नजर आने लगा.

अब क्या होगा कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का? शूट नहीं हुए नए एपिसोड
कपिल शर्मा (फाइल फोटो)
  • कपिल शर्मा ने मिस किया शूट
  • मिड डे रिपोर्ट में मिली खबर
  • पिछले हफ्ते दिखाया गया पुराना एपिसोड
नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन यह एक बार फिर से विवाद में घिरता हुआ नजर आने लगा. हाल ही में कपिल शर्मा के साथ हुए ट्विटर पर एक और घटना ने उनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी है. आपने देखा होगा कि बीते हफ्ते में कपिल शर्मा का कोई भी एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ. मिड डे के एक रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा सेट पर पहुंच न पाने की वजह से अपना शेड्यूल मिस कर दिया. नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का कोई भी एडवांस शूट नहीं होने के कारण सोनी इंटरटेनमेंट चैनल बीते सप्ताह नया एपिसोड नहीं दिखा सके.

OMG! कपिल शर्मा का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट में अपशब्दों का हुआ था इस्तेमाल

यही वजह थी कि पिछले हफ्ते के वीकेंड पर कपिल का पुराना शो 'द कपिल शर्मा शो' का रिपीट टेलिकास्ट दिखाना पड़ा. इस संबंध में चैनल से बातचीत की कोशिश किये जाने पर उनकी टीम की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिला. मिड डे के रिपोर्ट में यह बताया गया, 'कपिल शर्मा ने पिछले हफ्ते शूट नहीं किया. कपिल ने अभी तक चैनल अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है और इसलिए, इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि कॉमेडियन सेट पर कब वापस आएंगे.' मिड डे के रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कपिल भी शो के प्रोड्यूसर हैं, इसलिए उन्होंने अपने मेहमानों की सुविधा के अनुसार शूट करते हैं और अंतिम कुछ घंटों में चैनल को सूचित करते हैं.

Kapil Sharma के अपशब्दों से भरे ट्वीट का हुआ खुलासा, 3 लोगों पर किया जबरन वसूली का केस

इसके पिछले हफ्ते भी इंडियन एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कपिल शर्मा को डिप्रेशन के चलते शूट कैंसिल करना पड़ा था और अपने टीम के किसी भी सदस्य से बात नहीं की थी. यदि रिपोर्ट की माने तो यह दूसरी बार ऐसा हुआ जब कपिल ने नए एपिसोड के लिए शूट कैंसिल किया है.

VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Family Time With Kapil, New Episode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com