विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2022

Video: कपिल शर्मा ने फराह खान के साथ किया टिप-टिप बरसा पानी पर डांस, फिर जो हुआ देखते ही छूटेगी हंसी 

रवीना टंडन ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा फराह खान के साथ टिप टिप बरसा पानी पर जमकर डांस कर रहे हैं.

Video: कपिल शर्मा ने फराह खान के साथ किया टिप-टिप बरसा पानी पर डांस, फिर जो हुआ देखते ही छूटेगी हंसी 
कपिल शर्मा ने फराह खान के साथ किया टिप-टिप बरसा पानी पर डांस
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा का शो एक ऐसा शो है जो आए दिनों अपने अनोखे अंदाज और मजेदार वीडियो को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहता है. बीते दिनों कपिल शर्मा के सेट पर यामी गौतम और नेहा धूपिया आईं थीं. वहीं अब रवीना टंडन ने एक कपिल के सेट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा फराह खान के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों मोस्ट और ऑल टाइम फेवेरेट गाने टिप-टिप बरसा पानी पर जमकर डांस कर रहे हैं. 

टिप टिप बरसा पानी पर जमकर नाचे कपिल शर्मा 
रवीना टंडन ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा फराह खान के साथ टिप टिप बरसा पानी पर जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक है. जैसे ही वीडियो बीच में पहुंचती है वैसे ही रवीना टंडन एंट्री ले लेती हैं और वे डांस करने लगती हैं. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही वे लिखती हैं. जब फराह और कपिल ने पानी में आग लगाई.

फैंस के जमकर आए कमेंट 
इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा- क्या बात है सर जी आग ही लगा दी. तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा बहुत खूब आप तो डांस में भी परफेक्ट हैं कपिल सर. आपको बता दें कि इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Show, Farah Khan, Farah Khan Dance Video Viral, Farah Khan Instagram, Farah Khan Age, Raveena Tandon, Raveena Tandon Age, Raveena Tandon Viral Video, Raveena Tandon Instagram, Tip Tip Barsa Pani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com