विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

सब्जी बेचने के बाद सुनील ग्रोवर ने बजाया तबला तो फैन्स बोले- सर प्लीज कपिल को माफ कर दो...

कपिल शर्मा ने सात महीने के बाद टीवी पर वापसी कर दी है, और उनका नया गेम शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' 25 मार्च को आ भी चुका है. लोग कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिस कर रहे हैं.

सब्जी बेचने के बाद सुनील ग्रोवर ने बजाया तबला तो फैन्स बोले-  सर प्लीज कपिल को माफ कर दो...
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
  • टीवी पर फिर दस्तक दे चुके हैं कपिल शर्मा
  • सुनील ग्रोवर के साथ उनकी चल रही है तकरार
  • फैन्स ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
नई दिल्ली: कपिल शर्मा ने सात महीने के बाद टीवी पर वापसी कर दी है, और उनका नया गेम शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' 25 मार्च को आ भी चुका है. इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है तो लोग कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिस भी कर रहे हैं. खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर किसी नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं, और वे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर नित नई तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं. पहले उन्होंने सब्जी बेचते हुए तस्वीरें पोस्ट की थी, अब उन्होंने तबला बजाते हुए फोटो डाली है. दिलचस्प यह है कि इस फोटो पर आए कमेंट बहुत ही मजेदार हैं. सुनील ग्रोवर के फैन्स उनसे टीवी पर लौटने की गुहार लगा रहे हैं और कपिल शर्मा को माफ करने की बात कह रहे हैं.

शाहिद कपूर की इस हरकत से परेशान रहती हैं मीरा राजपूत, Video में किया खुलासा...
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on


Quantico 3 के वीडियो में एक्शन से लेकर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 26 अप्रैल को होगा लॉन्च

एक फैन ने कहा है कि सर प्लीज कपिल को माफ कर दो...प्लीज शो में आ जाओ. बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कई टीवी शो का हिस्सा बन चुके हैं. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में इनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया गया. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त दोनों कॉमेडियन की लड़ाई फ्लाइट में हुई थी. इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो से किनारा कर लिया था. 

बिना ड्राइवर के दौड़ी अभय देओल की कार, जिसने भी देखा रह गया सन्न, देखें Video

हालांकि सुनील ग्रोवर पहले भी एक बार कपिल शर्मा से अलग हो चुके हैं और उन्होंने अपना एक शो भी शुरू था लेकिन यह शो नहीं चल सका था. फिर गुत्थी के तौर पर मशहूर सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो पर वापस लौटना पड़ा था. इस बात का सुनील ग्रोवर ने शो में अपना बहुत मजाक भी बनाया था.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover, Family Time With Kapil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com