विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

Archana Puran Singh को नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लेकर डरा रहे कपिल शर्मा और उनकी टीम, खूब बना रहे जोक्स

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इन दिनों अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) कॉमेडी किंग और उनकी पूरी टीम के निशाने पर है. जानें क्या है वजह...

Archana Puran Singh को नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लेकर डरा रहे कपिल शर्मा और उनकी टीम, खूब बना रहे जोक्स
कपिल शर्मा और टीम अर्चना पूरन सिंह पर बना रही है जमकर जोक्स
  • कपिल शर्मा शो में नजर आती हैं अर्चना पूरन सिंह
  • कपिल शर्मा और उनकी टीम खूब बनाती है जोक्स
  • सिद्धू को लेकर यूं करती है तंग
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इन दिनों अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) कॉमेडी किंग और उनकी पूरी टीम के निशाने पर है. कपिल शर्मा (Kapil Sharma), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), कीकू शारदा (Kiku Sharda) और अन्य कॉमेडियन कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते हैं जब वे अर्चना पूरन सिंह की खिंचाई न करें. 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और उनकी टीम लगातार नवजोत सिंह सिद्ध (Navjot Singh Sidhu) को लेकर अर्चना पूरन सिंह का मजाक बना रहे हैं.  हालांकि ये सब वे लोग मजाक-मजाक में करते हैं, लेकिन कल के एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के रिएक्शन देखने वाले थे.

लता मंगेशकर ने कहा था नकल करने से नहीं टिकती सफलता, अब रानू मंडल ने दिया ऐसा जवाब...

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) में हर हफ्ते अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को लेकर खूब जोक बनाए जाते हैं. 'द कपिल शर्मा शो' में जब 'ड्रीम गर्ल' की टीम के मंजोत सिंह आए थे. जैसे ही मंजोत सिंह शो में आए तो कृष्णा अभिषेक ने अर्चना पूरन सिंह से कहा कि कुछ समझे क्या, जिस तरह खाने से पहले स्टार्टर आता है, उसी तरह सिद्धूजी के आने से पहले मंजोत सिंह आए हैं. मंजोत ने कपड़े भी सिद्धू जी वाले पहने हुए हैं. इस तरह अर्चना पूरन सिंह ने मुस्कराते हुए उनका जवाब दिया. 

Saaho Box Office Collection Day 17: 'बाहुबली' प्रभास की फिल्म 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 17 वें किया इतना कलेक्शन

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' के इस हफ्ते के एपिसोड में सोनम कपूर आई थीं, और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जमकर डायलॉग मार रहे थे. लेकिन हर मौके पर अर्चना पूरन सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर निशाने पर लिया गया. एक मौके पर तो यहां तक कहा गया कि अर्चना पूरन सिंह एक मंत्री को खा चुकी हैं, इस तरह के जोक्स पर सोनम कपूर का हैरान कर देने वाला रिएक्शन आया. यही नहीं, अकसर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को महिला की जगह पुरुष भी कह दिया जाता है, और ताऊ भी बुलाया जाता है. बेशक यह कपिल शर्मा के शो की हंसाने के लिए स्ट्रेटजी है, लेकिन कई बार अर्चना पूरन सिंह इन जोक्स असहज होती नजर आती हैं. लेकिन शो में सब बहुत ही धमाकेदार जोक्स मारते हैं, लेकिन सोनम कपूर बेशक अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) पर मारे जाने वाले इन जोक्स को लेकर थोड़ी हैरान नजर आई थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Archana Puran Singh, The Kapil Sharma Show, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com