विज्ञापन

जोधा अकबर के 'बादशाह अकबर' का वीडियो वायरल, 10 साल बाद देख पहचान नहीं पाए फैंस, बोले- जोधा तो...

साल 2013 में ज़ी टीवी पर आया हिस्टोरिकल शो जोधा अकबर तो आपको याद होगा. इसमें अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत टोकस एक वर्सटाइल एक्टर होने के साथ ही काफी डैशिंग भी हैं, आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीर.

जोधा अकबर के 'बादशाह अकबर' का वीडियो वायरल, 10 साल बाद देख पहचान नहीं पाए फैंस, बोले- जोधा तो...
जोधा अकबर में बादशाह अकबर बने थे एक्टर रजत टोकस
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे पर कई ऐसे हिस्टोरिकल शोज आए हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और हमें हमारी हिस्ट्री से अवगत ही किया. उन्हीं में से एक शोज है साल 2013 में ज़ी टीवी में आया जोधा अकबर जिसमें अकबर का किरदार मशहूर एक्टर रजत टोकस ने निभाया था. न सिर्फ जोधा अकबर रजत टोकस कई माइथॉलजी और हिस्टोरिकल शो में नजर आ चुके हैं और बेहतरीन एक्टिंग कर दर्शकों का मनोरंजन किया हैं, लेकिन इतने सालों बाद अब रजत टोकस कैसे दिखते हैं आइए हम आपको दिखाते हैं उनकी रीसेंट तस्वीर, जिसमें उन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि यह बॉडीबिल्डर मस्कुलर मैन कौन हैं?

इतना बदल गए पृथ्वीराज चौहान के एक्टर रजत टोकस

इंस्टाग्राम पर hindiamazingsfacts नाम से बने पेज पर टीवी एक्ट्रेस रजत टोकस की कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया गया हैं. इसमें उनकी एक रीसेंट तस्वीर दिख रही हैं, जिसमें वह अपने बाइसेप्स और एब्स फ्लॉन्ट करते हुए शर्टलेस दिख रहे हैं. इसके अलावा साइड में उनकी इच्छाधारी नाग, अकबर और पृथ्वीराज चौहान के रूप में तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें उनका लुक एकदम ही डिफरेंट लग रहा हैं. सोशल मीडिया पर रजत टोकस की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं.

रजत टोकस का टेलीविजन करियर

रजत टोकस ने धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में 2006 से 2009 तक काम किया, जो एक ऐतिहासिक धारावाहिक था, जिसमें रजत ने वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसमें उन्होंने साहसी राजा के रूप में सराहनीय प्रदर्शन किया, इसके बाद वो 2013 से लेकर 2015 तक ऐतिहासिक सीरियल जोधा अकबर में मुगल सम्राट अकबर की भूमिका में नजर आए. इस शो में अकबर और उनकी राजपूत पत्नी जोधा बाई की प्रेम को दिखाया गया था, इसके अलावा 2018 से 2019 तक रजत टोकस टीवी सीरियल नागिन-3 में विक्रम के किरदार में नजर आए थे, उन्होंने इस शो में निगेटिव रोल किया था और इच्छाधारी नाग बने थे. रजत टोकस ने अपने टीवी करियर में कई डिफरेंट किरदार निभाएं और लगभग हर तरीके के रोल कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. फिलहाल रजत किसी टीवी सीरियल में काम नहीं करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें आए दिन शेयर करते रहते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Bigg Boss 18: इस सीजन का हुआ पहला झगड़ा, चुम दरांग ने गुस्से में शहजादा धामी को दी गाली
जोधा अकबर के 'बादशाह अकबर' का वीडियो वायरल, 10 साल बाद देख पहचान नहीं पाए फैंस, बोले- जोधा तो...
कौन बनेगा करोड़पति 16 में 50 लाख जीतने से चूकी दिल्ली की शालिनी शर्मा, ओलंपिक से जुड़े इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब
Next Article
कौन बनेगा करोड़पति 16 में 50 लाख जीतने से चूकी दिल्ली की शालिनी शर्मा, ओलंपिक से जुड़े इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com