'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे शोज से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाली जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखती हैं. लेकिन अब उनकी शादी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है. जेनिफर ने यूके में बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है. इसी बीच उनका एक खास वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन बनने से पहले की तैयारियों की झलक दिखाई गई है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.
यूके में हुई प्राइवेट शादी
जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को यूके में बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ बेहद निजी समारोह में शादी की. बताया जा रहा है कि इस मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे. हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
अब वायरल हो रहा है यह खास वीडियो
शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें जेनिफर के वेडिंग गाउन की शुरुआती डिजाइन से लेकर फाइनल ट्रायल तक की झलक दिखाई गई है. वीडियो में वह अपने ब्राइडल लुक को करीब से देखती और डिजाइन टीम के साथ तैयारियां करती नजर आती हैं.
खास ऑर्डर पर तैयार हुआ गाउन
जेनिफर के लिए यह गाउन खास तौर पर तैयार किया गया था. इसमें हाथ से मोती लगाए गए और बारीक धागों से कढ़ाई की गई. वीडियो में डिजाइन की पूरी प्रक्रिया भी दिखाई गई है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है.
ऑफिशियल तस्वीरों का इंतजार
शादी की खबरों और वायरल वीडियो के बाद अब फैंस को उस पल का इंतजार है, जब जेनिफर और विलियम अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा करेंगे. फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके ब्राइडल लुक और शादी की चर्चाएं लगातार जारी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं